विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2022

20 साल की उम्र में Avneet Kaur कौर ने खरीदी 'ड्रीम कार', कीमत सुन उड़ जाएंगे होश...देखें PHOTOS

अनवीत कौर 'टीकू वेड्स शेरू' से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिखाई देने वाले हैं.

20 साल की उम्र में Avneet Kaur कौर ने खरीदी 'ड्रीम कार', कीमत सुन उड़ जाएंगे होश...देखें PHOTOS
अवनीत कौर ने खरीदी ड्रीम कार
नई दिल्ली:

अवनीत कौर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा हैं. अवनीत ने बहुत ही छोटी उम्र में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है और आज के टाइम में उन्हें चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है. अवनीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर यहां अपनी ग्लैमरस तस्वीरें व पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी ड्रीम कार खरीद ली है. जी हां, Avneet Kaur के कलेक्शन में उनकी नई गाड़ी रेंज रोवर शामिल हो चुकी है, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया.

अवनीत कौर ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे अपनी नई कार के साथ दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में अवनीत के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है. अवनीत ने महज 20 साल की उम्र में व्हाइट कलर की इतनी महंगी रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत सुनकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे. आपको जानकर हैरानी होगी कि Avneet Kaur ने 1.2 करोड़ की गाड़ी अपने कलेक्शन में शामिल की है. अवनीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'यह मेरे सपनों के सच होने का साल है.' 

बता दें, छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद अब Avneet Kaur 'टीकू वेड्स शेरू' से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म में अवनीत 'टीकू' के रोल में नजर आएंगी और उन्हें नवाज के साथ इश्क फरमाते हुए देखा जाएगा. हालांकि इससे पहले भी अवनीत फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी यह पहली फिल्म होगी. गौरतलब है कि अवनीत को सबसे पहले साल 2010 में रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था . 

ये भी देखें: Richa Chadha ने कहा- NRI प्रेम कहानियों का दौर गया, महंगाई से पड़ता है फर्क | The Great Indian Murder | Pratik Gandhi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avneet Kaur, Avneet Kaur Instagram, Avneet Kaur News, Avneet Kaur Photos, Avneet Kaur Latest Photos, Avneet Kaur New Car, Range Rover Velar, Tiku Weds Sheru,  Tiku Weds Sheru Actress, Nawazuddin Siddiqui, Avneet Kaur Range Rover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com