विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2020

'बालिका वधू' की 'आनंदी' अविका गोर ने 'जलेबी बेबी' पर किया डांस, धूम मचा रहा है Video

अविका गोर (Avika Gor) का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ जलेबी बेबी सॉन्ग पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं.

'बालिका वधू' की 'आनंदी' अविका गोर ने 'जलेबी बेबी' पर किया डांस, धूम मचा रहा है Video
अविका गोर (Avika Gor) ने किया 'जलेबी बेबी' पर डांस
  • अविका गोर ने जलेबी बेबी सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • आदिल खान के साथ शानदार अंदाज में थिरकती दिखीं अविका गोर
  • अविका गोर का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

'बालिका वधू' की 'आनंदी' यानी अविका गोर (Avika Gor) ने लोगों के दिलों में अपने काम से जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. अविका गौर जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतनी ही शानदार डांसर भी हैं और इस बात का सबूत उनके वीडियो में देखने को मिलता है. अविका गोर का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ जलेबी बेबी सॉन्ग पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं. 

अविका गोर (Avika Gor) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में अविका गोर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी तारीफ के लयाक है. वहीं, कोरियोग्राफर आदिल खान के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी जबरदस्त लग रही है. अविका गोर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. इससे पहले भी अविका गोर का एक वीडियो सुर्खियों में था, जिसमें वह केयर नी करदा सॉन्ग पर थिरकती हुई दिखाई दे रही थीं. 

बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'बालिका बधू (Balika Badhu)' से की थी. इस शो में एक्ट्रेस ने 'छोटी आनंदी' का किरदार निभाया था. अपने इस कैरेक्टर को लेकर अविका काफी लोकप्रिय हुईं. इसके बाद वह 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आईं थीं. इस शो से भी अविका को काफी प्रसिद्धी मिली थी. वहीं, एक्ट्रेस इन दिनों साउथ की फिल्मों में अपना हाथ आजमाती नजर आ जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 13 किलोग्राम वजन घटाया है. इस बात की जानकारी अविका गौर ने फोटो शेयर कर दी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avika Gor, Avika Gor Video, Avika Gor Dance On Jalebi Baby, Avika Gor Dance Video On Jalebi Baby, Avika Gor Dance On Jalebi Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com