अर्शी खान
- अर्शी खान का वीडियो वायरल
- दिलबर.. गाने पर थिरकती दिखीं
- 'बिट्टी बिजनेस वाली' में बिखेर रहीं जलवे
नई दिल्ली:
इंडिया के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस (Bigg Boss)' का 12वां सीजन जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा. वैसे, BB12 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास जारी है. याद दिला दें कि सीजन-11 में अर्शी खान, सपना चौधरी, शिल्पा शिंदे, हिना खान ने तहलका मचाया था. अर्शी खान ने 'बिग बॉस-11' में 'आवाम की चहेती' बनकर सबका दिल जीता था, और वे पूरे देश में दर्शकों की चहेती बन गई थी. अर्शी खान (Arshi Khan) जब से बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से बाहर आई हैं, उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. बात अवॉर्ड शो की हो या फिर किसी पार्टी की, अर्शी अपने वायरल वीडियो के जरिए भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इसी बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्शी खान किसी पार्टी पर जमकर थिरकती दिखाई दे रही हैं.
शाहरुख-करीना के गाने पर झूमे टाइगर श्रॉफ, कुछ यूं दिखाए डांस मूव्स... देखें Video
देखें, Video...
अर्शी इस वीडियो में दो करीबियों के साथ डांस कर रही हैं. वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते (2018)' का आइटम नंबर 'दिलबर' पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. मालूम हो कि, 'दिलबर' गाने में नोरा फतेही ने अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाई हैं.
देखें, Video...
Bigg Boss 12: दादी के साथ धूम मचाने को तैयार रॉबिन गुर्जर, कुछ ऐसे जीते हैं देसी लाइफ.. देखें Pics
वैसे अर्शी जब तक बिग बॉस के अंदर रहीं उन्हें लेकर घर से बाहर तरह-तरह की खबरें आती रहीं, और खूब हंगामा मचा रहा. घर के अंदर भी प्रियांक शर्मा ने उन्हें जमकर निशाना बनाया था. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने तो उन पर भद्दे कमेंट तक किए थे. लेकिन अर्शी खान ने किसी की परवाह नहीं की और विकास गुप्ता के साथ उनकी दोस्ती कायम है. अर्शी बॉक्स क्रिकेट लीग में (बीसीएल) में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह ऐंड टीवी के पॉपुलर शो 'बिट्टी बिजनेस वाली' में अपने जलवा बिखेर रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

खेसारी लाल यादव गए विदेश तो काजल राघवानी से सुभी शर्मा बोलीं, 'संईया अरब गईले'- देखें Video
अर्शी इस वीडियो में दो करीबियों के साथ डांस कर रही हैं. वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते (2018)' का आइटम नंबर 'दिलबर' पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं. मालूम हो कि, 'दिलबर' गाने में नोरा फतेही ने अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाई हैं.
देखें, Video...
Bigg Boss 12: दादी के साथ धूम मचाने को तैयार रॉबिन गुर्जर, कुछ ऐसे जीते हैं देसी लाइफ.. देखें Pics
वैसे अर्शी जब तक बिग बॉस के अंदर रहीं उन्हें लेकर घर से बाहर तरह-तरह की खबरें आती रहीं, और खूब हंगामा मचा रहा. घर के अंदर भी प्रियांक शर्मा ने उन्हें जमकर निशाना बनाया था. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने तो उन पर भद्दे कमेंट तक किए थे. लेकिन अर्शी खान ने किसी की परवाह नहीं की और विकास गुप्ता के साथ उनकी दोस्ती कायम है. अर्शी बॉक्स क्रिकेट लीग में (बीसीएल) में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह ऐंड टीवी के पॉपुलर शो 'बिट्टी बिजनेस वाली' में अपने जलवा बिखेर रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arshi Khan, Bigg Boss 12