विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की 48 साल पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, बिग बी का भारी वजन बना एक्ट्रेस के लिए मुसीबत

1978 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'डॉन' के सेट पर अमिताभ बच्चन की वजह से जीनत अमान को परेशानी झेलनी पड़ी थी.

अमिताभ बच्चन की 48 साल पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, बिग बी का भारी वजन बना एक्ट्रेस के लिए मुसीबत
48 साल पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अमिताभ बच्चन की फिल्म
नई दिल्ली:

साल 1978 में आई कल्ट क्लासिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'डॉन' को भूल पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है क्योंकि आज भी फिल्म के तीसरे सीक्वल 'डॉन-3' को बनाने की चर्चा जारी है. हालांकि मूल फिल्म को टक्कर दे पाना आज के समय में मुश्किल होगा क्योंकि जो गंभीरता और हास्य से उस फिल्म के किरदार निभाए गए थे, उन्हें दोबारा फिल्माना मुश्किल होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसी कल्ट क्लासिक फिल्म के सेट पर अमिताभ बच्चन की वजह से जीनत अमान को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था?

अमिताभ बच्चन को व्हील चेयर पर भागना था जीनत अमान के लिए मुश्किल

फिल्म 'डॉन' में काम करना जीनत अमान के लिए वैसे तो मुश्किलों भरा नहीं था क्योंकि वो पहले भी अमिताभ बच्चन और इसी क्रू के साथ काम कर चुकी थी, लेकिन फिल्म में फिल्माए गए एक सीन ने उनकी हालत खराब कर दी थी. फिल्म का वो सीन आपको याद होगा, जिसमें घायल डॉन को रोमा नर्स बनकर भागने में मदद करती है. उस सीन में जीनत को अभिनेता को व्हीलचेयर पर लेकर भागना था, लेकिन उस खराब व्हीलचेयर पर हट्टे-कट्टे अमिताभ को ढोकर ले जाना एक्ट्रेस के लिए मुश्किल रहा. खुद जीनत अमान ने इस बात का खुलासा किया है.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन नहीं इस सुपरस्टार की गुजारिश से बनी थी सलीम जावेद की जोड़ी, बिग बी की एक जिद से टूटी

बिग बी के भारी वजन से परेशान हुईं थीं जीनत अमान

Latest and Breaking News on NDTV

एक्ट्रेस ने 'डॉन' का वीडियो पोस्ट कर उस सीन का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, मिस्टर बच्चन के भारी वजन के साथ वो पुरानी सी व्हीलचेयर चलाना बहुत मुश्किल था. मुझे अपने चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखाना था, जबकि असल में मुझे उसे धकेलने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ रही थी.

क्यों डॉन करने के लिए तैयार हुईं जीनत अमान

इसके साथ ही जीनत ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'डॉन' के लिए 'हां' क्यों की. अभिनेत्री के मुताबिक, उन्हें हमेशा से निडर, साहसी और स्मार्ट महिला का किरदार निभाना था, और रोमा में वो सब कुछ था. ऐसे में रोमा के किरदार को हां करना उनके लिए सौभाग्य की बात थी. बता दें कि फिल्म 'डॉन' 1978 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी, और अमिताभ बच्चन ने फिल्म में डबल रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी और संवाद सलीम-जावेद ने लिखे थे.

ये भी पढ़ें- 16 की उम्र में किया डेब्यू, किया कुछ ऐसा की रातोंरात हुई चर्चा, 20 साल में बनीं मां, इंडस्ट्री से हैं गायब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
  Don, Don Movie, Zeenat Aman, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Weight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com