यूके 07 राइडर नाम से मशहूर अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 से बाहर हो गए हैं. अनुराग एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. अनुराग को लोग बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट में देख रहे थे, लेकिन उनके निकलने से फैन्स को तगड़ा झटका लगा. सोशल मीडिया पर अनुराग की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, ऐसे में वोटिंग के जरिए उन्हें घर से निकालना नामुमकिन था. ऐसे में उन्हें बाहर करने का जिम्मा घरवालों को मिला और सबने मिलकर राइडर को घर से बेघर कर दिया. अब शो से बाहर आने के बाद अनुराग ने बिग बॉस 17 के मेकर्स पर कई आरोप लगाए हैं.
होटल में अनुराग को किया गया बंद
बिग बॉस 17 के घर से बाहर आते ही अनुराग यूट्यूब चैनल पर लाइव आए और उन्होंने अपनी आपबीती बताई. अनुराग ने कहा, 'मैं तीन महीने तक उस शो में था, जहां मैं सभी से कटऑफ हो चुका था. फैमिली, फ्रेंड्स हर किसी का चेहरा देखने के लिए तरस रहा था. पर जब इन्होंने मुझे शो से निकाला, तो उसके दो दिन बाद तक मुझे एक होटल में रखा. मेरा फोन ले लिया था. मैं अकेला था. मैं फैमिली से बात नहीं कर पा रहा था'.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'ये लोग मुझे कर रहे थे टॉर्चर'
अनुराग डोभाल उर्फ राइडर ने आगे कहा, ''शो खत्म हो चुका था, लेकिन फिर भी ये लोग मुझे टॉर्चर कर रहे थे. मैं सोच रहा था कि ये लोग मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं. इन्होंने दो दिन तक मुझे मेरी फैमिली से दूर रखा. ना ही इन्होंने मेरी फैमिली से मुझे कनेक्ट करने दिया और ना ही मेरा फोन दे रहे थे. मैं दो दिन जब उस होटल में था, तो मेरे दिमाग में सुसाइड का ख्याल आया. मैं बस यही सोच रहा था कि मैंने ऐसा क्या कर दिया है, जो अब तक ये सजा भुगत रहा हूं. भगवान जी ने शायद कोई सद्बुद्धि दी और मैंने कोई गलत डिसीजन नहीं लिया. ये वो सच्चाई है, जो कभी बिग बॉस ने बाहर नहीं आने दी'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं