विज्ञापन
This Article is From May 25, 2023

Anupamaa: चौथी बार पिता बनेगा वनराज! अनुपमा को प्रेग्नेंसी की बात बताएगी काव्या, सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट

अनुपमा सीरियल में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसका नया प्रोमो सामने आया है. इसमें काव्या अपनी प्रेग्नेंसी का राज अनुपमा को बताती हुई नजर आएगी.

Anupamaa: चौथी बार पिता बनेगा वनराज! अनुपमा को प्रेग्नेंसी की बात बताएगी काव्या, सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट
सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आएगा नया ट्विस्ट
नई दिल्ली:

Anupamaa Latest Update: टीवी सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक के कारण इन दिनों #MaAn फैंस नाराज नजर आ रहे हैं. जहां अनुज का अनुपमा से रुखा बर्ताव फैंस को परेशान कर रहा है तो वहीं माया का शाह और कपाड़िया परिवार के सेलिब्रेशन में एंट्री करना लोगों को नाराज कर रहा है. इसी बीच सीरियल में कुछ नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आने वाले हैं, जो कि फैंस को हैरान कर देगा. आइए आपको बताते हैं सीरियल के आगे की कहानी...

अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि समर और डिंपी की शादी की रस्मों में माया, अनुपमा को नीचा दिखाने और अनुज पर अपना हक जताने की कोशिश करती हुई नजर आएगी. हालांकि अनुपमा हार नहीं मानेगी. दूसरी तरफ, तोषू और किंजल के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिलेगी, जिसका कारण एक बार फिर फंक्शन में बवाल होता दिखेगा. 

इसके अलावा अपकमिंग एपिसोड में समर और डिंपी के संगी में आप देखेंगे कि वनराज, अनुपमा, अनुज और माया हमको मालूम है.. गाने पर परफॉर्म करेंगे, जिसमें अनुज और अनुपमा एक दूसरे के करीब आते हुए भी दिखेंगे.

इसके अलावा काव्या की तबीयत खराब होते और उल्टी करते देख अनुपमा उससे पूछेगी कि क्या वह प्रेग्नेंट है तो काव्या ने हां में सिर हिलाएगी, जिसे सुनकर अनुपमा कहेगी कि कभी-कभी कुछ शब्द जरूर बोलने पड़ते हैं.

सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupamaa, Anupamaa  update, Anupamaa Written Update, Anupamaa Written Update In Hindi, Anupamaa Serial, Anupamaa Story, Anupamaa Latest Episode, Kavya Pregnant, Vanraj Kavya, Tv Serial, Tv Serial News In Hindi, Tv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com