विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2022

बर्गर को मिस कर रही हैं अनुपमा, जल्दबाजी में लगा दिया इस कंपनी में फोन फिर बोल दी ऐसी बात कि कर्मचारी का घूम गया सिर

अनुपमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की अनुपमा बर्गर को मिस कर रही हैं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में इस कंपनी में फोन लगा दिया.

बर्गर को मिस कर रही हैं अनुपमा, जल्दबाजी में लगा दिया इस कंपनी में फोन फिर बोल दी ऐसी बात कि कर्मचारी का घूम गया सिर
बर्गर को मिस कर रही हैं अनुपमा
नई दिल्ली:

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अनुपमा इन दिनों टीवी स्क्रीन पर ही नहीं बल्की सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं. उनके फोटो और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. वहीं हाल ही में अनुपमा यानी कि रुपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. दरअसल में अनुपमा को भूख लगी है तो जल्दबाजी में वे अपनी दास्तां कर्मचारी को सुनाने लगती हैं. 

अनुपमा यानी कि रुपाली गांगुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की रुपाली बर्गर को मिस कर रही होती हैं वे एक कंपनी में फोन लगा देती हैं, लेकिन वे कंपनी का नाम ठीक से ले नहीं पाती हैं. इसके बाद वे कहती हैं की डबलरोटी वाले बर्गर हैं गरम-गरम इसके बाद कर्मचारी भी हंसने लगते हैं इसके बाद वे कहती हैं की मैं बर्गर को मिस कर रही हूं आखिरी बार खाया था. इसके बाद तो कर्मचारी भी थक जाता है और वह ही सॉरी बोल देता है. 

सोशल मीडिया पर अनुपमा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट करने से अपने आपको रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने कहा वाह ये भी सही था. अब अगर बर्गर मिस करूंगा तो सीधा कंपनी में ही फोन लगा दूंगा शायद घर ही दे जाए तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा ये काफी फनी था.  

VIDEO: नील नितिन मुकेश स्पॉट हुए मुंबई में, फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupamaa, Anupamaa Viral Video, Anupamaa Aka Rupali Ganguly, Rupali Ganguly Viral Video, Rupali Ganguly Latest Video, Mcdonald's
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com