विज्ञापन

Anupama Twist: दिग्विजय का है अनुज से कनेक्शन, राही की जिंदगी में आने वाला है उसका बीता कल, कैसे संभालेगी अनुपमा

अनुपमा की जिंदगी में क्या फिर से कोई बड़ा बदलाव आने वाला है और शो में कोई नया ट्रैक जुड़ने वाला है? इस सवालों के जवाब लेकर हम आए हैं. दिग्विजय से अनुज का कनेक्शन

Anupama Twist: दिग्विजय का है अनुज से कनेक्शन, राही की जिंदगी में आने वाला है उसका बीता कल, कैसे संभालेगी अनुपमा
अनुपमा में फिर से लौट रहा अनुज
नई दिल्ली:

टीवी शो अनुपमा में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. शायद शो में दोबारा अनुज की एंट्री हो सकती है. वहीं राही का पास्ट भी फिर से उसके सामने आएगा. अनुपमा को दिग्विजय बताएगा कि वह अनुज से मिल चुका है और उसने उसकी मदद भी की थी. इसके बाद शायद अनुज का कोई सुराग भी मिल जाएगा. अनुपमा की जिंदगी में क्या फिर से कोई बड़ा बदलाव आने वाला है और शो में कोई नया ट्रैक जुड़ने वाला है? इस सवालों के जवाब लेकर हम आए हैं.

दिग्विजय से अनुज का कनेक्शन

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय के सामने अनुपमा का बैग उसके हाथ से गिर जाएगा. जिसमें अनुज की तस्वीर होती है और वह भी नीचे गिर जाती है. उस तस्वीर को देख कर दिग्विजय कहता है कि अनुज की तस्वीर आपका पास क्या कर रही है. इस पर अनुपमा, दिग्विजय से पूछती है क्या आप मेरे पति को जानते हैं? इस पर दिग्विजय बताता है कि वह यूएस में अनुज से मिला था और वहीं दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी. अनुज को पता चला कि सावी रेस्टोरेंट खोलना चाहती है तो उसने तुरंत चेक काट कर उसे दे दिया था. दिग्विजय काफी इमोशनल हो जाता है और कहता है कि इसका मतलब सावी के रेस्टोरेंट में आपका भी अंश है.  

यह भी पढ़ें - Manoj Kumar Juhu bungalow: जब सपनों के लिए बिक गया जुहू का आलीशान बंगला, मनोज कुमार की ‘क्रांति' के पीछे छुपी असली कुर्बानी

राही के सामने आएगा उसका पास्ट

इधर राही के पास एक महिला का फोन आता है, जिसका चेहरा रिवील नहीं होता बस आवाज आती है कि ‘जिस कंपनी में तुम काम करती हो उसकी मैं को फाउंडर हूं. मैं अहमदाबाद आ रही हूं और तुमसे जल्द ही मिलूंगी'. ये महिला कोई और नहीं बल्कि श्रुति होगी. श्रुति जिसके साथ अनुज लंदन में रहता था और जिसे राही पहले अपना मां की तरह मानती थी.

यह भी पढ़ें - Doordarshan Mahabharat Uttara: शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को दूरदर्शन की ‘महाभारत' में मिला रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, पता है नाम?

बदल जाएगी श्रुति

बताया जा रहा है कि श्रुति का किरदार अब समीक्षा भटनागर निभाएंगी. समीक्षा इसके पहले उतरन, कुमकुम भाग्य और वीरा जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. इस रोल को पहले सुकृति खंडेलवाल निभाती थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com