विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

अंकिता लोखंडे ने खुद को बताया आलू, जानें अपने ही लिए एक्ट्रेस ने क्यों कही ऐसी बात?

अंकिता लोखंडे बहुत ही जल्द छोटे पर्दे पर एक कुकिंग प्लस कॉमेडी शो में नजर आने वाली हैं. इस शो में शामिल होने से पहले उन्होंने खुद के बारे में एक मजेदार बात बताई.

अंकिता लोखंडे ने खुद को बताया आलू, जानें अपने ही लिए एक्ट्रेस ने क्यों कही ऐसी बात?
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
Instagram
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति और बिजनेस मैन विक्की जैन के साथ एक नए तरह के रियैलिटी शो में नजर आने वाली हैं. अंकिता और विक्की अब 'लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' नाम के एक शो में नजर आएंगी. इस शो में वो विक्की जैन के साथ खाना पकाती और दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएंगी. इस शो में शामिल होने को लेकर अंकिता ने बात की. इसमें उन्होंने बताया कि भले ही उन्हें और विक्की को खाना बनाना ना आता हो लेकिन दर्शकों को एंटरटेन करना अच्छी तरह से आता है.

क्यों हुईं इस शो में शामिल ?

जब अंकिता से पूछा गया कि वो कॉमेडी और कुकिंग के मिक्स इस शो में शामिल क्यों हुईं तो उन्होंने कहा, कुकिंग कभी भी मेरा स्ट्रॉन्ग पॉइंट नहीं रहा इसिलए ये मेरे लिए एक नया एक्सपीरियंस था ऊपर से दर्शकों को एंटरटेन करने का मौका मिल रहा था ऐसे में इस शो को ना कैसे कह सकते थे. जब अंकिता से पूछा गया कि वो इस शो में अपना सबसे बड़ा कॉम्पिटीशन किसे मानती हैं तो उन्होंने कहा, विक्की और मुझे हम दोनों को ही कुकिंग नहीं आती है तो मुझे लगता है कि हर कंटेस्टेंट हमारे लिए कॉम्पिटीशन ही होगा. अब भले ही खाना बनाना ना आता हो लेकिन हम दर्शकों को एंटरटेन करना बखूबी जानता हैं.

किचन और कॉमेडी कैसे मैनेज करेंगी अंकिता ?

अंकिता लोखंडे ने बताया कि उनके हाथ में चोट है इसलिए कुकिंग का काम विक्की भैया संभालेंगे. उन्होंने कहा, मैं केवल उन्हें ये बताउंगी कि क्या करना है और क्या नहीं. हम टीम की तरह काम करेंगे. मुझे उम्मीद है कि हम अच्छा करेंगे.

अंकिता ने खुद को कहा आलू 

अंकिता से कहा गया कि खुद को एक डिश के तौर पर इमैजिन करो और एक नाम दो तो उन्होंने कहा, मैं आलू कुरकुरी नाम देना चाहूंगी क्योंकि आलू कहीं भी फिट हो जाता है मुझे लगता है कि मैं भी ऐसी ही हूं. आप मुझे जहां भेजो मैं वहां फिट हो जाती हूं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Instagram, Ankita Lokhande Vicky Jain, Ankita Lokhande Images, Ankita Lokhande Controversies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com