KBC 16 में अमिताभ बच्चन ने इस बार एक अलग ही रंग जमाया हुआ है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ‘कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों को हॉटसीट पर बैठे खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती कुछ दिल को छू लेने वाली कहानियों से रूबरू करा रहा है और साथ ही मेगास्टार अमिताभ बच्चन के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को भी उजागर करता है. आने वाले एपिसोड में दर्शक पंजाब के बुढलाडा की कंटेस्टेंट नेहा से मिलेंगे. उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर ली है और अब एक सैनिक बनने की ख्वाहिश रखती हैं. अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में नेहा ने अपनी फिटनेस रुटीन के बारे में डिटेल में बात की और भारतीय सेना में एक सैनिक बनने की अपनी ख्वाहिशों का जिक्र किया.
नेहा का कहना है कि इस देश का हर नागरिक सेना में शामिल होने का हकदार है और बिग बी से उनकी फिल्मों में आर्मी अफसर का रोल निभाने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी पूछा. उन्होंने कहा, “पहली चीज जो मुझे सेना के बारे में आकर्षक लगती है वह है उनकी वर्दी. वर्दी पहनने से ही माहौल बदल जाता है. यह अनुशासन की भावना पैदा करता है और काम को करने के तरीके में सीरियसनेस लाता है. मैंने अक्सर कहा है कि हर इंसान को ट्रेनिंग का एक्सपीरियंस करने के लिए सेना में तीन से चार महीने बिताने चाहिए. सेना में आप सीखते हैं कि धैर्य का सही मतलब क्या होता है. यह हमें देश में आने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार करता है. मेरा मानना है कि हर किसी को सेना में शामिल होने के बारे में सोचना चाहिए. अगर कभी मौका मिले तो.” यह कहते हुए बिग बी ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह स्वेच्छा से सेना में शामिल होंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं, “हमारे पास धोनी और सचिन जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं. इन्हें सेना में शामिल होने के लिए इन्वाइट किया जाता है. उन्हें इस तरह के रोल के लिए पहचाना जाना और चुना जाना गर्व और सम्मान की बात है. पहले भी, सुनील दत्त जी, नरगिस दत्त जी और कई जैसे कई कलाकार थे जो सैनिकों का मनोरंजन करने के लिए शो बनाते थे. यह 60 और 70 के दशक की बात है जब सैनिकों के पास मनोरंजन के लिए बहुत कम साधन थे.” कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन के यादगार पलों को देखना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं