विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

नए जूतों को तकिये के नीचे रखकर सोते थे अमिताभ बच्चन, जानें क्या है वजह

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' में महाराष्ट्र के कंटेस्टेंट हेमंत नंदलाल से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयां झेली हैं.

नए जूतों को तकिये के नीचे रखकर सोते थे अमिताभ बच्चन, जानें क्या है वजह
जूतों को तकिये के नीचे रखकर सोते थे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
  • 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा
  • जूतों को तकिये के नीचे रखकर सोते थे बिग बी
  • अपने जीवन में कई कठिनाइयों से गुजरे हैं अमिताभ बच्चन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आज पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान बना रखी है. लोग उन्हें न केवल एक दमदार एक्टर के तौर पर, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान होने के नाते भी जानते हैं. बॉलीवुड की दुनिया में भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐसी कई फिल्में बनाई हैं, जिसका मुकाबला आजतक कोई नहीं कर पाया है. हालांकि, ये मुकाम हासिल करना अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लिए इतना आसान नहीं था. दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' में महाराष्ट्र के कंटेस्टेंट हेमंत नंदलाल से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयां झेली हैं. यहां तक कि उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे कि वह अपनी क्रिकेट टीम के लिए 2 रुपये दे सकें. (देखें कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड)

प्रभास को लेकर श्रद्धा कपूर ने खोला राज, बताया शॉट्स के बीच में बाहुबली करते थे कुछ ऐसा

सोनी टीवी के दमदार कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)' में बीते दिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने महाराष्ट्र के रहने वाले हेमंत नंदलाल से उनके जीवन की कठिनाइयों के बारें में पूछा. हेमंत का जवाब सुनने के बाद बिग बी ने कहा कि केवल आपने ही नहीं हमने भी अपनी जिंदगी में कई मुश्किलें झेली हैं. इस बारे में बताते हुए बिग बी ने कहा, "हम स्कूल में थे तो हम क्रिकेट टीम बनाते थे, जिसकी मेंबरशिप पाने के लिए 2 रुपये की जरूरत पड़ती थी. उस समय हमारे पास 2 रुपये नहीं होते थे. इसके बाद हम घर जाकर मम्मी से पैसे मांगते थे, लेकिन वो भी मना कर देती थीं. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे पास उस समय इतने साधन नहीं होते थे."

'मिशन मंगल' की बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई जारी, आमिर और शाहरुख की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

इसके अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने जीवन से जुड़ी एक और बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा, 'जब भी हम कोई नया और अलग तरह का जूता खरीदने जाते थे और वह हमें मिल जाता था तो उसे हम अपने तकिये के नीचे रखकर सोते थे.' इससे पहले अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में अपनी संपत्ति से जुड़ी बातें भी शेयर की थीं. इसमें उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति केवल अभिषेक बच्चन को नहीं, बल्कि बेटी श्वेता बच्चन और अभिषेक दोनों में बराबर बांटी जाएगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Reveal About His Life, Amitabh Bachchan About His Childhood, KBC 11, Kaun Banega Crorepati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com