विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2026

नागिन 7 में अक्षय कुमार की एंट्री, नाग गुरू बन नागिन को सीख देते आए नजर, राजपाल यादव का फनी अंदाज आया लोगों को पसंद

नागिन 7 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार ही नहीं राजपाल यादव को भी शो में स्पेशल किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है. 

नागिन 7 में अक्षय कुमार की एंट्री, नाग गुरू बन नागिन को सीख देते आए नजर, राजपाल यादव का फनी अंदाज आया लोगों को पसंद
नागिन 7 के प्रोमो में दिखे अक्षय कुमार-राजपाल यादव

एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन का 7वां सीजन चल रहा है, जिसमें फैंटसी के साथ अब हॉरर का तड़का लगते हुए नजर आएगा. दरअसल, अक्षय कुमार और राजपाल यादव, जिनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला 16 अप्रैल को रिलीज होने को तैयार है. वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते शो का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. हालांकि वह सिर्फ एक स्पेशल कैमियो नहीं बल्कि खास किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. इसकी झलक नागिन 7 के प्रोमो में देखने को मिली है, जो वायरल हो रहा है. वहीं अक्षय कुमार नाग गुरू के किरदार को निभाते हुए नजर आ रहे हैं. 

अक्षय कुमार नागिन 7 में निभाएंगे ये रोल

सामने आए प्रोमो में अक्षय कुमार का कैरेक्टर नाग गुरू बताया गया है, जो नागिनों की रानी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ड्रैगन से लड़ने में मदद करते हुए नजर आने वाले हैं. क्लिक में राजपाल यादव का भी फनी अंदाज देखने को मिल रहा है. क्लिप के आखिर में नागिन को नाग गुरू का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-  दूरदर्शन के इस शो ने 90s में रच दिया था इतिहास, एक हफ्ते में आईं 14 लाख चिट्ठियां, हालात ऐसे कि टेंपो करना पड़ा था किराये पर

नागिन 7 में अक्षय कुमार को देख फैंस हुए एक्साइटेड

प्रोमो वायरल होने के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आया है. एक यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार को नाग गुरू के रोल में देखना मेरी लिस्ट में नहीं था. दूसरे यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार और प्रियंका को देखने मजेदार होगा. तीसरे यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार इन नागिन. चौथे यूजर ने लिखा, शो इतना आइकॉनिक है कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स भी कैमियो करते हुए नजर आ रहे हैं. पांचवे यूजर ने लिखा, एपिसोड के लिए एक्साइटेड हैं. 

भूत बंगला के बारे में 

भूत बंगला अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म है, जो 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि 16 अप्रैल रात 9 बजे से प्रीव्यू शोज शुरू हो जाएंगे. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और तब्बू अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें-  राजपाल यादव की फिल्म की बदली रिलीज डेट, धुरंधर 2 की तरह अब पेड प्रीव्यू के साथ इस दिन देख पाएंगे मूवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Naagin 7, Naagin 7 Promo, Ektaa Kapoor Naagin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com