Rubina Dilaik Twin Daughters Edhaa And Jeeva First Photot: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बीते कुछ वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. पिछले साल उन्होंने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था. रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी से समय से ही सुर्खियों में बनी हुई थीं. फिर जुड़वा बेटियों को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनकी एक झलक देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब नवरात्रि 2024 के पहले दिन पर रुबीना दिलैक ने अपनी जुड़वा बेटियों के चेहरे को फैंस के सामने दिखा डाला है. एक्ट्रेस और उनके पति अभिनव शुक्ला ने बेटियों की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईधा और जीवा की छह तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों कपल की दोनों बेटियां काफी क्यूट दिख रही हैं. इन तस्वीरों के साथ रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कैप्शन में लिखा, नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर ईधा और जीवा (ई एंड जे) का परिचय. धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद!
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया पर बेटियों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है. कई फैंस ईधा और जीवा को करीना कपूर के बेटे तैमूर से ज्यादा क्यूट बता रहे हैं. आपको बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पिछले साल दिसंबर में माता-पिता बने थे. एक्ट्रेस अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी देती रहती थीं. अब मां बनने के बाद भी रुबीना दिलैक सोशल मीडिया के जरिए ही हर वक्त फैंस से जुड़ी रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं