Instagram अचानक हुआ डाउन? DM फीचर ने दुनियाभर के यूजर्स को किया परेशान

Instagram की पैरेंट कंपनी Meta, जिसे Mark Zuckerberg चलाते हैं, ने इस समस्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर बुधवार को कई यूजर्स ने शिकायत की कि ऐप सही तरीके से काम नहीं कर रहा है. कई लोगों ने बताया कि वे डायरेक्ट मैसेज यानी DM भेजने या देखने में समस्या का सामना कर रहे हैं. अचानक आई इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से दुनियाभर के कई यूजर्स परेशान हो गए. यह परेशानी लॉस एंजेलिस, फीनिक्स, शिकागो, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में ज्यादा देखी गई. 

वेबसाइट और ऐप की तकनीकी समस्याओं को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे Instagram डाउन होने की रिपोर्ट अचानक तेजी से बढ़ने लगी. बता दें, इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स यह रिपोर्ट करते हैं कि उन्हें किसी ऐप या वेबसाइट में किस तरह की परेशानी आ रही है. Downdetector के डेटा से पता चला कि उस समय बड़ी संख्या में लोगों ने Instagram के सही से काम न करने की शिकायत दर्ज कराई.

रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 77 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि समस्या सीधे Instagram ऐप में आ रही थी. वहीं, करीब 13 प्रतिशत लोगों ने वेबसाइट वर्जन में दिक्कत होने की बात कही. इसके अलावा करीब 11 प्रतिशत यूजर्स को सर्वर कनेक्शन से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वे पोस्ट या कंटेंट पब्लिश नहीं कर पा रहे थे, जिससे उन्हें अपने सोशल मीडिया काम में रुकावट महसूस हुई. Instagram की इस समस्या के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की. 

Meta का बयान
Instagram की पैरेंट कंपनी Meta, जिसे Mark Zuckerberg चलाते हैं, ने इस समस्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. आमतौर पर जब बड़े प्लेटफॉर्म पर इस तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो कंपनी कुछ समय बाद इसकी पुष्टि करती है और समस्या को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू करती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump ने किया ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने दाग दिए ड्रोन | NDTV India
Topics mentioned in this article