UMANG ऐप में आया ‘मेरा राशन’ फीचर, अब मोबाइल पर चेक करें पूरा राशन रिकॉर्ड

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा, OTP वेरिफिक के बाद लॉग-इन करने के बाद ऐप के सर्च सेक्शन में 'Mera Ration' लिखकर इस सेवा को देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सरकार की डिजिटल सेवाओं का ऐप यानी UMANG ऐप में अब ‘मेरा राशन' नाम का नया फीचर जोड़ा गया है. इस फीचर की मदद से राशन कार्ड धारक अपनी राशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सीधे मोबाइल पर देख सकते हैं. यानी अगर आप राशन कार्ड से राशन लेते हैं तो उससे जुड़ी हर अपडेट अब उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं.

जानिए ‘मेरा राशन' फीचर के फायदे...
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप अपने राशन के इस्तेमाल को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. ये पता लगा सकते हैं कि किसी परिवार को महीने में कितना राशन मिलना चाहिए और उसमें से कितना राशन पहले ही लिया जा चुका है. इससे यह समझने में आसानी होती है कि कहीं आपके हिस्से का राशन कम तो नहीं दिया जा रहा. ‘मेरा राशन' फीचर की मदद से प्रवासी मजदूर यानी नई जगह पर जाने वाले लाभार्थी भी अपने आस-पास की राशन दुकानों को खोज सकते हैं और बिना किसी रुकावट के अपना राशन ले सकते हैं. 

राशन दुकानों की जानकारी
इस फीचर की एक और खास सुविधा यह है कि इसके जरिए उपयोगकर्ता अपने आस-पास मौजूद सरकारी राशन दुकानों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. ऐप में लोकेशन आधारित सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से अपने नजदीक की फेयर प्राइस शॉप खोज सकते हैं. कई बार लाभार्थियों को यह पता नहीं होता कि उनके लिए कौन-सी दुकान निर्धारित है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस फीचर की मदद से अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

UMANG ऐप में इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा, OTP वेरिफिक के बाद लॉग-इन करने के बाद ऐप के सर्च सेक्शन में 'Mera Ration' लिखकर इस सेवा को देखा जा सकता है. इसके बाद उपयोगकर्ता अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करके अपनी राशन से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर देख सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War: जंग के बीच पुराना इंटरव्यू शेयर कर Trump ने ईरान को ये धमकी इशारा | BREAKING News
Topics mentioned in this article