बिना इंटरनेट फोन में चलेगा AI, जानें Google Gemma 4 को सेटअप करने का पूरा तरीका!

AI Edge Gallery ऐप कई शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें AI Chat फीचर है, जहां आप सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Google ने हाल ही में अपना नया ओपन-सोर्स AI मॉडल Gemma 4 लॉन्च किया है. यह एक एडवांस लैंग्वेज मॉडल है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट और पावरफुस फीचर्स के साथ आता है. इसके साथ ही Google ने अपने AI Edge Gallery ऐप को भी अपडेट किया है, जिसमें अब Gemma 4 को शामिल कर दिया गया है. इस ऐप की मदद से आप Android और iPhone दोनों में AI को सीधे अपने फोन पर चला सकते हैं, और सबसे खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती.

इस टेक्नोलॉजी को on-device processing कहा जाता है, जिसमें सारा काम आपके फोन के अंदर ही होता है. इससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है और AI फीचर्स तेजी से काम करते हैं.

ये बाकी चैटबॉट्स से कैसे अलग?

सामान्य AI चैटबॉट्स इंटरनेट और क्लाउड सर्वर पर निर्भर होते हैं, लेकिन AI Edge Gallery ऐप पूरी तरह अलग है. इसमें AI मॉडल सीधे आपके फोन पर चलते हैं, जिससे आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है, क्योंकि आपका डेटा किसी बाहरी सर्वर पर नहीं जाता. साथ ही, यह ऐप तेज काम करता है क्योंकि इसे server response का इंतजार नहीं करना पड़ता.

Advertisement

Gemma 4 मॉडल टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो तीनों को समझ सकता है. इसमें E2B और E4B जैसे वर्जन होते हैं, जो अलग-अलग पावर और क्षमता के साथ आते हैं, और दोनों ही ऑफलाइन काम करने के लिए बनाए गए हैं.

ऐप कैसे डाउनलोड करें?

इस ऐप को डाउनलोड करना बहुत आसान है. आप अपने Android फोन में Google Play Store खोलें या iPhone में App Store पर जाएं. वहां 'Google AI Edge' सर्च करें और ऐप को इंस्टॉल कर लें. ध्यान रखें कि iPhone यूजर्स के लिए iPhone 15 Pro या उससे नया डिवाइस जरूरी हो सकता है, ताकि यह ऐप सही से काम कर सके.

Advertisement

Gemma 4 को फोन में कैसे इस्तेमाल करें ?

ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे खोलें और ऊपर दिए गए मेन्यू में 'Models' सेक्शन पर जाएं. यहां आपको Gemma 4 E2B या E4B जैसे ऑप्शन मिलेंगे. आप अपनी जरूरत और फोन की क्षमता के अनुसार कोई भी मॉडल चुनकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद आप चैट, इमेज या अन्य मोड चुनकर AI का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

एक बार मॉडल डाउनलोड हो जाने के बाद, यह पूरी तरह ऑफलाइन काम करता है और आपको बार-बार इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती.

इस ऐप से आप क्या-क्या कर सकते हैं?

AI Edge Gallery ऐप कई शानदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें AI Chat फीचर है, जहां आप सवाल पूछ सकते हैं और जवाब पा सकते हैं. Thinking Mode आपको यह भी दिखाता है कि AI कैसे सोचकर जवाब दे रहा है. Ask Image फीचर से आप फोटो अपलोड करके उसमें मौजूद जानकारी निकाल सकते हैं या ऑब्जेक्ट पहचान सकते हैं. Audio Scribe आपकी आवाज को टेक्स्ट में बदलता है और दूसरी भाषाओं में ट्रांसलेट भी करता है.

Agent Skills के जरिए आप Wikipedia या अन्य टूल्स से कनेक्ट होकर काम कर सकते हैं. Prompt Lab में आप AI को टेस्ट कर सकते हैं और अपने हिसाब से आउटपुट कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा Tiny Garden नाम का एक इंटरैक्टिव फीचर है और Mobile Actions से आप अपने फोन के काम को ऑटोमेट भी कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Pilot को पकड़ने ही वाला था ईरान तभी America ने चली ये चाल! | Trump
Topics mentioned in this article