Elon Musk का मैनेजमेंट स्टाइल: जब काम आए तो मैनेजर के पास होते हैं सिर्फ ये 3 ऑप्शन...पुराना मेल Viral!

Elon Musk का एक पुराना ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने Tesla के मैनेजर्स के लिए साफ और सख्त नियम बताए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Elon Musk का वायरल ईमेल

Elon Musk का एक पुराना ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने Tesla के मैनेजर्स के लिए साफ और सख्त नियम बताए थे. यह ईमेल पहले 2021 में भेजा गया था, लेकिन अब एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस ईमेल में Elon Musk ने तीन साफ तरीके बताए कि जब भी उनका कोई निर्देश मिले, तो मैनेजर क्या करें.

पहला, अगर उन्हें लगता है कि निर्देश गलत है, तो वे कारण के साथ समझा सकते हैं. 
दूसरा, अगर बात समझ में नहीं आए, तो तुरंत सवाल पूछकर क्लैरिटी लें. 
तीसरा, अगर सब कुछ ठीक लगे, तो बिना देरी के काम पूरा करें. 

लेकिन उन्होंने यह भी साफ कहा कि अगर इन तीन में से कोई भी कदम नहीं उठाया गया, तो मैनेजर को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.

Tesla ने भारत में लॉन्च की 6-सीटर Model Y, बड़ी फैमिली के लिए बनी परफेक्ट इलेक्ट्रिक कार 

काम करने का तरीका

यह ईमेल सिर्फ नियमों के बारे में नहीं है, बल्कि यह भी दिखाता है कि Elon Musk अपनी कंपनियों में काम कैसे चलाना चाहते हैं. उनका फोकस इस बात पर है कि फैसले जल्दी हों और काम में कोई देरी या कन्फ्यूजन न रहे. इस तरह की सोच से कंपनी तेजी से आगे बढ़ सकती है, लेकिन इसमें कर्मचारियों से बहुत ज्यादा जिम्मेदारी और तेजी की उम्मीद भी होती है.

Advertisement

Meta ऑफिस में अब हर क्लिक होगा रिकॉर्ड? कर्मचारियों की प्राइवेसी पर सवाल, नौकरी पर भी खतरा!

सोशल मीडिया पर बहस - सही या गलत?

जब यह ईमेल दोबारा सामने आया, तो सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई. कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह की लीडरशिप से कंपनी 10 गुना तेजी से काम करती है और फैसले जल्दी होते हैं. वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि इससे कर्मचारियों पर बहुत दबाव बनता है और वे खुलकर अपनी राय नहीं रख पाते.

कुछ यूजर्स ने इस स्टाइल को सपोर्ट करते हुए कहा कि बड़ी कंपनियों में साफ निर्देश और तेज एक्शन बहुत जरूरी होता है. उनका मानना है कि इससे जिम्मेदारी बढ़ती है और काम सही तरीके से होता है. लेकिन दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने इसे बहुत सख्त और ऊपर से नीचे तक चलने वाला सिस्टम बताया, जिससे टीम में विश्वास और तालमेल पर असर पड़ सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
HRA-बेसिक सैलरी में होगा उछाल? सरकार ने मान ली ये मांगे तो केंद्रीय कर्मियों की बल्ले-बल्ले
Topics mentioned in this article