गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका मानहानि मामले में खारिज कर दी है. पवन खेड़ा पर असम पुलिस क्राइम ब्रांच ने चुनावी झूठे बयान और जालसाजी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. कांग्रेस नेता ने असम CM की पत्नी रिंकी भुइयां पर 3 पासपोर्ट और विदेश में संपत्तियां रखने का आरोप लगाया था.