अर्जेंटीना के डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. ओटामेंडी ने अर्जेंटीना के लिए 139 मैच खेले और फीफा वर्ल्ड कप तथा दो कोपा अमेरिका खिताब जीते. उन्होंने अपने विदाई संदेश को अपने करियर का सबसे मुश्किल पल बताया.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद स्पेन के मिडफील्डर फैबियन रुइज़ और गावी का उनके गृह नगर में भव्य स्वागत हुआ. दोनों खिलाड़ियों को उनके वजन के बराबर टमाटर भेंट किए गए, जबकि शहर के दो फुटबॉल स्टेडियमों का नाम भी उनके नाम पर रखा जाएगा.
Biggest controversies of the FIFA World Cup 2026: रेफरी के फैसलों पर विवाद, राजनीतिक विवाद, अनुशासन से जुड़ी जांच, वीज़ा की दिक्कतें और पिच की वजह से यह टूर्नामेंट अपने फुटबॉल के साथ-साथ विवादों के लिए भी चर्चा में रहा.
Argentina Star Enzo Fernandez Reaction: एन्ज़ो के क्यूबार्सी से टकराने के बाद 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई अर्जेंटीना ने 106वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल गंवा दिया था
Lamine Yamal: 19 साल की उम्र में, लामिन यमाल एक ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बन गए हैं जिनकी हर तरफ चर्चा हो रही .15 साल की उम्र में बार्सिलोना के लिए डेब्यू करने से लेकर स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाने तक, इस युवा खिलाड़ी ने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही फ़ुटबॉल का इतिहास रच दिया है.
हार से निराश होने के बावजूद, हज़ारों अर्जेंटीनावासी ब्यूनस आयर्स में ओबेलिस्क के पास पारंपरिक जश्न मनाने की जगह पर पहुंचे और रविवार शाम को घंटों तक जश्न मनाया.
स्पेन ने इससे भी बड़ी उपलब्धि हासिल की. उसने मेसी को उनके शानदार करियर का एक और यादगार अध्याय जोड़ने से रोक दिया और टूर्नामेंट की सबसे यादगार कहानी अपने नाम कर ली.
Lionel Messi react on after Argentina's World Cup final loss: यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में, फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल करके स्पेन के लिए दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब पक्का किया और अपनी अजेय लय को यूरोपियन रिकॉर्ड 38 मैचों तक बढ़ाया.
स्पेन के कप्तान रोड्री को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गोल्डन बॉल अवॉर्ड दिया गया. हालांकि, स्पेन के कप्तान पूरे टूर्नामेंट में ना कोई गोल कर पाए थे और ना ही कोई असिस्ट.
फाइनल सीटी बजने के बाज जब स्पेन की जीत तय हो गई थी, तब अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया. लिएंड्रो पेरेडेस को स्पेन के खिलाड़ियों से मारपीट करते देखा गया.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया. अर्जेंटीना के खिलाफ एक्स्ट्रा टाइम में विजयी गोल दागकर फेरान टोरेस रातोंरात स्पेन के सबसे बड़े हीरो बन गए. फैंस अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ नेटवर्थ और लव लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं.
स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल कर अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता. इस दौरान स्पेन के फुटबॉलर पेड्री ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया. पेड्री अपने पिता फर्नांडो के साथ गोलकीपिंग करते दिखे. इस दौरान उनके पिता ने वही फुर्ती और फोकस दिखाया जो उनकी जवानी के दिनों में उनके खेल की पहचान थी.
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन की जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी नए चैंपियन के जश्न में शामिल होने के लिए नहीं रुके. इसके बजाय, जब स्पेन वर्ल्ड कप ट्रॉफ़ी उठाने की तैयारी कर रहा था, तब लियोनेल मेसी और उनके साथी खिलाड़ी मैदान के दूसरी तरफ चले गए.