शूटिंग में तीसरा मेडल पक्का, जानें मेडल टैली में भारत किस पायदान पर, यहां देखें टॉप-10

भारत को शूटिंग में तीसरा मेडल पक्का कर लिया है. पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भारत के लिए एशियन गेम्स में पदकों का खाता बढ़ाने के काम किया है और भारत के पास अबतक तीन मेडल आ चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारत को शूटिंग में तीसरा मेडल पक्का

एशियाई गेम्स में भारत की शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने देश के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है, जो इस एशियन गेम्स में भारत का तीसरा मेडल है. भारतीय शूटर्स ने क्वालिफिकेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल राउंड में अपनी जगह बनाई और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की. यह कामयाबी ऐसे समय में मिली है जब हाल के दिनों में भारतीय शूटिंग टीम को यात्रा और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. देखें मेडल टैली

इसके बावजूद, शूटर्स ने अपना ध्यान बनाए रखा और शूटिंग रेंज पर शानदार नतीजे दिए. एशियाई  गेम्स में अभी कई व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स होने बाकी हैं, इसलिए शूटिंग में भारत की मेडल जीतने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं. इसके अलावा  दो शूटर व्यक्तिगत फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर गए हैं, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या तीन तक पहुंचा दी है.

टीम स्कोर: 1890.1

  • रुद्राक्ष 631.8
  • हिमांशु 630.0
  • पार्थ 628.3

एशियन गेम्स की मेडल टैली की बात करें तो इस समय टॉप पर चीन है  तो वहीं, भारत ने टॉप 10 में एंट्री मार ली है. भारत के पास अबतक तीन मेडल आ चुके हैं जिसमें तीनों सिल्वर मेडल हैं. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का

Advertisement

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर एंड कंपनी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को चुनना पड़ सकता है भारी

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Advertisement

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा ने इन दो जैवलिन थ्रोअर्स को बताया अपना उत्तराधिकारी, बोले- 85+ और 87+ मीटर के थ्रो ने बढ़ाया भरोसा


Topics mentioned in this article
Asian Games 2026
Sports News