कौन है डकैत जगन गुर्जर की हत्या करने वाला विष्णु जाट, गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की हत्‍या के बाद चर्चा में आया

अजमेर जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर की हत्‍या कर दी गई. हत्‍या का आरोप व‍िष्‍णु जाट पर है. दोनों एक की बैरक में थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डकैत जगन गुर्जर (बाएं) की जेल में विष्णु जाट (दाएं) ने हत्या कर दी. (Photo- NDTV)

डकैत जगन गुर्जर का हत्‍यारोपी व‍िष्‍णु जाट पहले छोटी-मोटी चोरी करता था. एक चोरी के मामले में सेवर सेंट्रल  जेल गया और वहां उसकी मुलाकात गैंगस्‍टर पंकज से हुई. जेल में गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की हत्‍या की साज‍िश रची. बाहर आने के बाद उसने गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की हत्‍या कर दी. इसके बाद वह चर्चा में आया. पुल‍िस आरोपी व‍िष्‍णु को जेल भेज द‍िया. तब से वह जेल में बंद है. 

विष्णु पर 6 मुकदमे 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विष्णु पर बाइक चोरी समेत 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह किसी आपराधिक परिवार से नहीं है. परिवार की माली हालत बेहद खराब है. माता-पिता और भाई मजदूरी करते हैं. विष्णु अविवाहित है. 

कुलदीप की हत्या की साजिश 

4 सितंबर 2022 की रात, जघीना गेट पर भाजपा नेता कृपाल जघीना की गाड़ी घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना, कुंवरजीत, विजयपाल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था. सुरक्षा कारणों से कुलदीप को जयपुर जेल में रखा गया था. 

पेशी पर जा रहे कुलदीप की हत्या 

12 जुलाई 2023 को केस ने नया मोड़ ले लिया. 4 पुलिसकर्मी कुलदीप और विजयपाल जयपुर जेल से भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए रोडवेज बस से लेकर आ रहे थे, अमोली टोल प्लाजा पर हमलावरों ने बस रुकवाकर पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया, और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, ज‍िसमें कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी.  हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था.

Advertisement

विष्णु ने ही पहली गोली चलाई 

व‍िष्‍णु जाट बस में कुलदीप के पीछे बैठा था और फोन पर साथियों को लोकेशन दी. जैसे ही बस धीमी हुई, वह सीट से उठा और कुलदीप पर पहली गोली दाग दी. पहली गोली लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई. इसी बीच बस में घुसे उसके अन्य साथियों ने भी कुलदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. 

वारदात के बाद पुलिस ने टोल के CCTV फुटेज खंगाले. उसी दिन सूचना पर खेरिया मोड़ से घेराबंदी कर विष्णु को पकड़ने गई टीम पर उसने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह गिरफ्तार हुआ, उसे जेल भेज द‍िया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें : चंबल के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की कहानी, जिसे 3 राज्यों की पुलिस नहीं पकड़ पाई; जेल में गर्लफ्रेंड संग रहने की रखी थी शर्त

Featured Video Of The Day
'राम मंदिर ट्रंस्ट और चढ़ावा चोरी को लेकर NDTV से क्या बोले प्रमोद कृष्णम?
Topics mentioned in this article
Rajasthan News
Dacait
Gangster Kuldeep Jaghina
Ajmer Jail News
Bharatpur