IPS KK Bishnoi Marriage: आईपीएस केके बिश्नोई के लग गई हल्दी, 'पापा कहते हैं..' गाने पर पिता संग जमकर किया डांस

IPS Anshika Verma Marriage: उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी, कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा, 29 मार्च को जोधपुर में परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं. बाड़मेर के धोरीमना में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जहाँ खुशियों का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' गाने पर पिता संग डांस करते IPS केके बिश्नोई.
NDTV Reporter

Barmer News: उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सबसे चर्चित चेहरों की लव स्टोरी अब एक खूबसूरत अंजाम तक पहंचने वाली है. बाड़मेर के धोरीमना के मूल निवासी और यूपी कैडर के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई (IPS KK Bishnoi) और आईपीएस अंशिका वर्मा (IPS Anshika Verma) कल यानी 29 मार्च को जोधपुर (Jodhpur) में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी (Marriage) के बंधन में बंधेंगे.

धोरीमना में गूंज रहे मंगल गीत

शादी की शुरुआत आईपीएस केके बिश्नोई के पैतृक गांव धोरीमना से हो चुकी है. 27 मार्च से ही यहां हल्दी, घी पिलाने और संगीत जैसे मांगलिक कार्यक्रमों का दौर जारी है. आज यानी 28 मार्च को धोरीमना में भव्य 'बारात सभा' का आयोजन होगा, जिसके बाद कल बारात जोधपुर के लिए रवाना होगी. जोधपुर के लहरिया रिसोर्ट में 30 मार्च को एक शाही रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.

IPS केके बिश्नोई के यहां कल हल्की की रस्में पूरी हो चुकी हैं.
Photo Credit: NDTV Reporter

गोरखपुर में टकराई थीं नजरें

बता दें कि 2018 बैच के आईपीएस केके बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी. यहीं से दोस्ती प्यार में बदली और 25 मार्च को संभल में सगाई की रस्म के बाद अब दोनों विवाह के बंधन में बंध रहे हैं. केके बिश्नोई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का बेहद करीबी अधिकारी माना जाता है.

'पापा कहते हैं बेटा बड़ा नाम करेगा' गाने पर पिता संग डांस करते IPS केके बिश्नोई.
Photo Credit: NDTV Reporter

VVIP मेहमानों का लगेगा जमावड़ा

इस हाई-प्रोफाइल शादी में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई कद्दावर नेता और वरिष्ठ अधिकारी शिरकत करेंगे. चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं. बाड़मेर के स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों में इस जोड़ी को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- रिंग सेरेमनी में जमकर झूमे UP के चर्चित IPS केके बिश्नोई और SP अंशिका वर्मा, राजस्थान में सात फेरे लेगा कपल

Featured Video Of The Day
Iran का Saudi Arab पर हमला, प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल दागी, 10 अमेरिकी सैनिक घायल | BREAKING