बांग्लादेश में राजस्थान के मेडिकल स्टूडेंट की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

19 साल की निदा खान झालावाड़ जिले की रहने वाली है जो बांग्लादेश की राजधानी ढाका में MBBS की पढ़ाई करने गई थी. उसकी लाश हॉस्टल के कमरे में मिली. झालावाड़ से रियाज खान की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ढाका में भारत की मेडिकल छात्रा की मौत
Rajasthan:

ढाका में मेडिकल की पढ़ाई करने गई राजस्थान की निदा खान की संदिग्ध मौत हो गई है. 19 साल की निदा खान झालावाड़ जिले की रहने वाली है जो बांग्लादेश की राजधानी ढाका में MBBS की पढ़ाई करने गई थी. जानकारी के अनुसार, निदा बशुंधरा अद्दीन मोमिन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी. शनिवार (27 सितंबर) को उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. हालांकि इस मामले में सुसाइड की भी आशंका जाहिर की जा रही है. लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल बांग्लादेश पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. लेकिन लोगों में घटना को लेकर आक्रोश दिख रहा है.

निदा को भारत लाने के लिए जयशंकर प्रसाद को लिखा पत्र

भारत में निदा के घर पर मातम का माहौल है. परिवारजन और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं और वे जल्द से जल्द शव को भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं. इसी बीच, ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन ने भी विदेश मंत्रालय से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. संगठन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मोईन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर निदा का शव सम्मानपूर्वक स्वदेश लाने की अपील की है.

दूसरी ओर, झालावाड़ प्रशासन को अभी तक इस घटना की कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है. जिला कलेक्टर ने इस मामले पर अभिज्ञता जाहिर की है.

Advertisement

खड़े हो रहे हैं कई सवाल

निदा की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर विदेश में पढ़ाई कर रही एक युवा छात्रा के साथ ऐसा क्या हुआ. क्या उसकी हत्या की गई है या फिर किस कारण से उसे अपनी जान देनी पड़ी? क्या इसके पीछे मानसिक दबाव, पढ़ाई का तनाव या कोई अन्य कारण था? जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

फिलहाल पिड़ावा सहित पूरे जिले में इस घटना को लेकर गम और आक्रोश का माहौल है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर निदा का पार्थिव शरीर भारत लाए और परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः शादी डॉट कॉम पर लड़की से मुलाकात, रेप केस में फंसाकर दिया धोखा... तो इंजीनियर ने दे दी जान

Featured Video Of The Day
Pradeep Gupta Exclusive: बंगाल चुनाव पर प्रदीप गुप्ता का चौंकाने वाला दावा! | Bengal Election 2026