राजस्थान में बंदूकधारी गुंडों से झाड़ू लेकर भ‍िड़ गईं मह‍िलाएं, स्‍कॉर्प‍ियो से भाग न‍िकले बदमाश

राजस्‍थान के बलोतरा में लड़की का अपहरण करने के लिए 7-8 बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर आए. वे पिस्टल और लाठी-डंडों से लैस थे. बिना डरे घर की मह‍िलाओं ने झाड़ू लेकर दौड़ा लिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के बालोतरा में हथियारबंद गुडों से भिड़ गई महिलाएं.

बालोतरा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनिया देशीपूरा गांव में युवती का अपहरण करने आए बदमाशों को घर क‍ी महिलाओं ने खदेड़ द‍िया. प‍िस्‍टल और लाठी-डंडों से लैस बदमाश घर में घुसे तो मह‍िलाओं ने ब‍िना डरे झाड़ू लेकर भिड़ गईं. स्‍कॉर्प‍ियो से आए बदमाशें को भागना पड़ा. इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

युवती का अपहरण करने आए थे  

बुधवार शाम 5 बजे करीब 10 बदमाश 2 स्कॉर्पियो में सवार होकर नारायण राम पटेल के घर पहुंचे. सभी बदमाश मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे, जिससे उनकी पहचान ना हो सके. युवती का अपहरण करने के लिए घर में घुसने का प्रयास किया. आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया, लेकिन लड़की के परिवार की महिलाएं बिना डरे बदमाशों भ‍िड़ गईं.

महिलाओं ने बदमाशों का किया पीछा 

युवती के घर की मह‍िलाओं ने झाड़ू और लाठी-डंडों से उनका मुकाबला किया, जिससे घबराकर बदमाश भागने लगे. भागते समय आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया. इस दौरान उनकी एक मैगजीन घटना स्थल पर ही गिर गई. मह‍िलाएं ब‍िना डरे उनका पीछा क‍िया, लेक‍िन वे फरार हो गए.

Advertisement

घटना सीसीटीव में कैद 

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. घटनाक्रम की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई. सूचना पर डिप्टी एसपी विकास कुमार और ट्रेनी RPS शिशुपाल सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने सभी फरार आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की. सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं गए. 

प्रेम प्रसंग का है मामला   

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया की आरोपी युवक का युवती के साथ प्रेम संबंध था. कुछ दिन पूर्व युवती युवक के साथ घर से भाग गई थी, जिसको लेकर कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी की दर्ज की गई है. पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया था. उसके बाद बुधवार को आरोपी युवक अपने  साथ‍ियों के साथ युवती के घर पहुंचा, और पिस्तौल के दम पर अपहरण का प्रयास किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: RJD में टूट की अटकलें तेज, नीतीश कुमार से मिले राजद विधायक फैसल रहमान, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से रहे थे गायब 

Featured Video Of The Day
Malda Incident पर Supreme Court सख्त, Mamata सरकार को CJI Suryakant की फटकार! | Bengal Election