घर में अवैध हथियार बना रहा था 71 साल का बुजुर्ग, पकड़ने गई पुलिस को हालत देख आ गई दया

बांसवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि मियासा गांव में अवैध देसी हथियार बनाया जाता है जिसके बाद एक विशेष टीम छापेमारी करने पहुंची.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेड पर लेटा अवैध हथियार निर्माता नाथूलाल के साथ पुलिस की टीम
NDTV

बांसवाड़ा जिले के एक गांव में अवैध हथियार निर्माण की सूचना मिलने के बाद छापेमारी पुलिस को एक अलग तरह की दुविधा का सामना करना पड़ा. पुलिस जब पहुंची तो अपराधी की हालत देख पुलिस की टीम के सामने अलग ही दुविधा आ गई. पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले उसका उपचार करवाया. आरोपी ने भी खुद ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का कच्चा माल एवं उपकरण बरामद किए गए हैं.

जिला विशेष शाखा (DST) एवं भूंगड़ा थाना पुलिस ने मियासा गांव में यह बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने छापा मारकर देसी घरेलू बंदूक बनाने वाले एक आरोपी नाथूलाल को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, जिला विशेष शाखा से सूचना मिलने पर भूंगड़ा थाना पुलिस की टीम ने मियासा गांव निवासी नाथूलाल पुत्र मंगल पंचाल (71) के घर पर दबिश दी.

पुलिस की टीम नाथूलाल को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गई
Photo Credit: NDTV

खाट पर लेटा मिला अपराधी

पुलिस जब मौके पर पहुंचा तो आरोपी खाट पर बीमार लेटा मिला. पुलिस को जानकारी मिली कि वह एक दुर्घटना में घायल हो गया था. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां अवैध रूप से देसी बंदूक बनाने में उपयोग आने वाला कच्चा मटेरियल एवं उपकरण बरामद हुए. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मियासा गांव का मूल निवासी है और उसका पुश्तैनी व्यवसाय हथियार बनाना रहा है. भुंगडा के थानाधिकारी देवीलाल ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से स्थानीय स्तर पर देसी बंदूकें बनाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचता था. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने अवैध हथियार बनाए और उनकी सप्लाई किन-किन लोगों को की गई.

पुलिस लेकर गई अस्पताल

आरोपी की उम्र 71 वर्ष होने तथा शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण पुलिस पहले उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए घाटोल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे उच्च रक्तचाप (बीपी) की शिकायत बताई. साथ ही पूर्व में हुई दुर्घटना के कारण उसकी पसली में फ्रैक्चर होना भी पाया गया. इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय, बांसवाड़ा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-:  हाईवे पर हो रही थी चेकिंग, स्कॉर्पियो से जा रहे युवकों ने कर दी हूटिंग, DSP लक्ष्मी ने तत्काल लिया एक्शन

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!

Topics mentioned in this article
Banswara
Rajasthan News
Banswara News