नई ट्रेन 'बीकानेर-साबरमती' एक्‍सप्रेस को क‍िया रवाना, बीकानेर से अहमदाबाद तक सीधी कनेक्टिविटी

नई ट्रेन 'बीकानेर साबरमत‍ी' एक्‍सप्रेस के शुरू होने से राजस्थान और गुजरात के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलेगी. दोनों राज्यों के बीच व्यापार, विकास और पर्यटन को रफ्तार म‍िलेगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेल मंत्री ने बीकानेर से साबरमती के लिए नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. (Photo- Railway Social Media)

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बीकानेर को एक और बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. नई रेल सेवा शुरू होने से बीकानेर, नागौर, जोधपुर, जालोर और साबरमती के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी. ये ट्रेन रोज चलेगी.

कनेक्टिविटी अच्छी होगी 

ट्रेन के शुरू होने से कनेक्‍ट‍िव‍िटी अच्‍छी होगी. यह राजस्‍थान के ल‍िए बहुत महत्‍वपूर्ण है. जलोर ज‍िले से बीकानेर और जोधपुर रूट के ल‍िए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी. इससे पहले कोई भी डेली ट्रेन नहीं थी, जो पश्‍च‍िमी राजस्‍थान के इन प्रमुख व्‍यापार‍िक केंद्रों को आपस में जोडती हो.     

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा 

इस नई रेल के साथ गुजरात और बीकानेर के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. बीकानेरी की भुजिया जहां गुजरात जाएगी, वहीं गुजरात से कपड़ा और सेनेटरी आइटम भी आएगा. इससे व्यापारियों के आवागमन की सुविधा सुगम होगी. 

Advertisement

बॉर्डर क्षेत्र में दौड़ेगी रेल

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि राजथान का सीमावर्ती क्षेत्र आजादी के बाद से रेल सेवा से वंचित है. पाकिस्तानी सीमा होने के कारण इस क्षेत्र में रेल सेवा शुरू होना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के लेकर अनूपगढ़ से वाया खाजूवाला, जैसलमेर बाड़मेर से भीलड़ी में सर्वे का कार्य जारी है, और जल्द इन इलाके के लोगों को भी रेल सेवा की सौगात मिलेगी. 

स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे देशभर में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलवे ढांचे के आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि रेलवे के विकास कार्यों पर लगभग 76 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि देशभर में 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग के रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया स्वरूप दिया जा रहा है. 

Advertisement

नई रेल सेवा के शुभारंभ के साथ रेलवे स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला, और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने इस सौगात का स्वागत किया.  बीकानेर को मिली यह नई ट्रेन क्षेत्र के विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. 

22 जून से नियमित संचालन

आज ट्रेन को हरी झंडी द‍िखाई गई, और कल से न‍ियम‍ित संचालन होगा. साबरमती से ट्रेन संख्या 19407 लालगढ़ के लिए नियमित सेवा 22 जून 2026 से शुरू होगी. लालगढ़ से ट्रेन संख्या 19408 साबरमती के लिए नियमित सेवा 23 जून 2026 से शुरू होगी.

ट्रेन संख्या 19407 

ट्रेन साबरमती (अहमदाबाद) स्टेशन से रोज शाम को 5:55 बजे रवाना होगी. रात 2:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यहां 10 म‍िनट तक रुकेगी. सुबह करीब साढ़े 7 बजे बीकानेर पहुंचेगी. सुबह 8:10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी. 

ट्रेन संख्‍या 19408 रोज लालगढ़ से रात 9:05 बजे रवाना होगी. 9:20 बजे बीकानेर से चलेगी. रात 1:20 बजे बीकानेर पहुंचेगी और वहां 10 म‍िनट तक रुकने के बाद साबरमती के ल‍िए रवाना होगी.  अगले द‍िन सुबह 11:30 बजे साबरमत‍ी स्‍टेशन पर यात्रा पूरी होगी.   

Advertisement

ट्रेन में कुल 23 कोच  

फर्स्ट एसी : 1 कोच
सेकंड एसी: 3 कोच
थर्ड एसी : 5 कोच
थ्री-टियर इकोनॉमी : 2 कोच
स्लीपर क्लास : 6 कोच
जनरल क्लास : 4 कोच
गार्ड-कम-पॉवर कार: 2 कोच

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में छात्र को आया फोन, बोला- 30 हजार में NEET का पेपर ले लो

Featured Video Of The Day
VIDEO: आगरा में बीच रोड पर लड़ते रहे पति-पत्नी, लात-घूंसे के साथ चप्पल से एक-दूसरे को पीटा
Topics mentioned in this article
Bikaner Train
New Train Service
Sabarmati
Railway Minister Ashwani Vaishnav
Railway Minister Ashwini Vaishnaw