बच्‍चों को NEET-IIT की तैयारी के ल‍िए कोटा भेजने से पहले पढ़ लें DM का ये लेटर, अभ‍िभावकों से की अपील

कोटा के ज‍िला कलेक्‍टर पीयूष समारिया ने अभ‍िभावकों को आश्‍वस्‍त क‍िया क‍ि कोटा आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा. उन्होंने देशभर के अभ‍िभावकों को खुला पत्र ल‍िखा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोटा के डीएम पीयूष समारिया ने देश भर के स्टूडेंट्स और अभिभावकों को खुला पत्र लिखा है.

देशभर में शिक्षा नगरी के नाम से मशहूर कोचिंग सिटी कोटा में इन दोनों मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए स्टूडेंटस अपने अभिभावकों के साथ कोटा पहुंच रहे हैं. इसी बीच कोटा के ज‍िला कलेक्टर पीयूष समारिया ने देशभर के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र लिखा है. उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कोटा उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा, यहां का माहौल और सुविधा-फैकल्टी सहित अन्य वातावरण उनके सपनों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहेंगे. आने वाले समय में यहां के स्टूडेंट्स राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे.

कोटा डीएम पीयूष का लेटर 

ज‍िला कलेक्‍टर पीयूष समार‍िया ने ल‍िखा, प्रिय विद्यार्थी एवं अभिभावक-शिक्षा की काशी एवं करियर सिटी कोटा में जिला प्रशासन की ओर से आपका हार्दिक स्वागत है. सबसे पहले, आपको आपके उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए बहुत-बहुत बधाई. 

उन्होंने आगे ल‍िखा,  "यह बहुत हर्ष का विषय है कि देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने उज्‍ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कोटा शहर का चयन कर रहे हैं. आपका कोटा आगमन यहां की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और उस पर आपके अटूट विश्वास को दर्शाता है. हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि कोटा आपकी अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरा उतरेगा.  यहां आप अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे."

ज‍िला कलेक्‍टर ने ल‍िखा,  "डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित यह शहर तथा यहां के कोचिंग संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार के सदस्य की तरह अपनाने के लिए संकल्पित हैं. यहां का राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण, अनुभवी फैकल्‍टी का मार्गदर्शन तथा सुरक्षित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है." 

Advertisement

"स्टूडेंट्स से संवाद बनाए रखता हूं"

उन्होंने ल‍िखा,  "मैं स्वयं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखता हूं. कभी डिनर टेबल पर, तो कभी कॉफी टेबल पर.  उनके विचारों को सुनना, समझना और उनकी समस्याओं के समाधान ढूंढना मेरे लिए अत्यंत संतोषप्रद अनुभव होता है.  इस पत्र के माध्यम से मैं कोटा के सभी नागरिकों तथा विद्यार्थियों से जुड़े सभी हितधारकों से भी आह्वान करता हूं कि कोटा को करियर सिटी के रूप में और अधिक सशक्त बनाएं. हम अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन हमें इसको और बेहतर बनाने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए."

डीएम ने ल‍िखा, "अंत में, कोटा आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी एवं अभिभावक का मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि आपने इस शहर पर विश्वास जताया है.  इस विश्वास को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में आज ट्रेडिंग तो होगी, पर खाते में क्रेडिट नहीं होंगे शेयर या पैसे, जानें क्या है वजह?

Featured Video Of The Day
Ahmedabad Air India Plane Crash जहां हुआ, देखिए वहां अभी कैसे हैं हालात | NDTV Ground Report