बारात आने से पहले उठ गई अर्थी, दो बहनों की मौत में छिपे कई सवाल; मामा ने परिजनों पर लगाए आरोप

जोधपुर में दो बहनों शोभा और विमला की शादी की तैयारी थी. लेकिन एक दिन पहले तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

जोधपुर में दो बहनों की शादी से एक दिन पहले मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया. कल (शनिवार) दोनों बहनें शोभा और विमला शिक्षिका थीं. मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही सूरसागर थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक बहनों के पिता दीप सिंह मजदूरी करते हैं. वहीं, इस मामले में लड़कियों के मामा के बयान भी चौंकाने वाले हैं. उन्होंने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दिन में रस्म पूरी, रात में बिगड़ी तबीयत

एक दिन पहले ही घी पिलाने की रस्म भी आयोजित की गई थी. इसके बाद लड़कियों की बारात आने की तैयारी थी. देर रात दोनों बहनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. तभी बहनों के मामा ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दे दी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. 

मामा ने लगाए आरोप

मामा ने बताया कि दोनों की पहले भीनमाल में सगाई हुई थी, जिसे बाद में चाचा ने तुड़वा दिया था और अब पोकरण के आगे जैम्ला गांव में शादी तय की गई थी. उनका का आरोप है कि यदि पुलिस पांच मिनट देर से पहुंचती तो अंतिम संस्कार कर दिया जाता. 

यह भी पढ़ेंः जयपुर में वायुसेना का एयर शो आज, शहरवासियों को पायलट का मैसेज- आसमान में मुझे ढूंढ कर दिखाओ

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Lebanon में तबाही! Israel ने पावर स्टेशन तबाह कर दिया, तायर इलाका बर्बाद | Nazir Masoodi | War