BSF जवान जिंदगी मौत की जंग हारा, पत्नी गर्भवती; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जम्मू-कश्मीर में थी तैनाती

जम्मू-कश्मीर में तैनात जैसलमेर के बीएसएफ (BSF) जवान मुकेश राठौड़ की मौत हो गई. उनके पैतृक गांव नग्गा में राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. महज 8 महीने पहले ब्याहे जवान की शहादत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जम्मू-कश्मीर में तैनात राजस्थान के जैसलमेर जिले के रहने वाले बीएसएफ जवान मुकेश राठौड़ को शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. बीएसएफ जवान ने 8 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद 16 जुलाई को दम तोड़ दिया. मुकेश बीते 08 जुलाई को एक भीषण हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. बड़ी बात है कि बीएसएफ जवान मुकेश की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती थी, जबकि उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है. अब मुकेश की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

पिता ने दी मुकेश को मुखाग्नि

BSF जवान मुकेश का शनिवार को उनके पैतृक गांव नग्गा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. अंतिम संस्कार से पहले नका पार्थिव शरीर सेना के वाहन में रखकर करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान इलाका 'भारत माता की जय' और 'मुकेश अमर रहे' के नारों से गूंज उठा. जिस समय पिता भजनाराम ने बेटे मुकेश को मुखाग्नि दी तो वहां पर मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गईं.

8 जुलाई को हुआ था हादसे 

वहीं, पति के पार्थिव शव देखकर गर्भवती पत्नी बेसुध हो गईं. परिवार की महिलाओं ने उन्हें संभाला. अंतिम दर्शन के दौरान उन्होंने कांपते हाथों से पति को पुष्पमाला अर्पित की. वह 29 जून को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे. इसी बीच 8 जुलाई को मोकला के पास वह भीषण हादसे का शिकार हो गए. 

बीएसएफ जवान मुकेश राठौड़ की बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. तुरंत उनको जैसलमेर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर कर दिया. जिसके बाद जोधपुर में मुकेश का 8 दिनों तक इलाज चला. 16 जुलाई को आखिरकार मुकेश जिंदगी मौत की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई.

Advertisement

2022 में BSF में भर्ती हुए थे मुकेश

मुकेश की मां की पहले ही मौत हो चुकी है. पिता भजनाराम ने खेती-किसानी कर बेटे को पढ़ाया-लिखाया और वर्ष 2022 में उनका चयन BSF में हुआ. वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी. परिजनों ने बताया कि पिछले साल नवंबर में ही मुकेश की शादी हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती भी हैं. अब मुकेश की मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है.

यह भी पढे़ं-

6 करोड़ का घर, 500-500 के नोटों की गड्डियों का ढेर; NSG कमांडो कैसे बना करोड़पति

किराए पर फ्लैट, 20-20 हजार की सैलरी पर 2 लोग, राजस्थान पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल चलाता था सट्टे का गिरोह

Advertisement

Featured Video Of The Day
जंग के 8वें दिन अमेरिका ने ईरान पर की भीषण बमबारी!

Topics mentioned in this article
Jaisalmer News
Bsf Jawan Death
Rajasthan News
Bsf Jaisalmer
BSF Jawan Dead News