'तुम अकेले रूम में आओ' राजस्थान में सरकारी टीचर की स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा ने भाई को बताई पूरी कहानी

स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत का पता चलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. शिक्षकों की शिकायत और हंगामे के बाद देर शाम को शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को APO कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
शिक्षक की शर्मनाक हरकत का पता चलते ग्रामीणों ने किया हंगामा

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में एक शिक्षक ने विद्या के मंदिर को शर्मसार कर दिया. होमवर्क जांचने के बाद नोटबुक लेने के लिए शिक्षक ने 17 वर्षीय छात्रा को स्टाफ रूम में अकेले बुलाया. छात्रा को नोटबुक लेने के नाम पर मिलने का दबाव बनाना और अकेली बुलाना शिक्षक को मंहगा पड़ गया. छात्रा ने पूरी घटना अपने भाई को बताई तो शनिवार को लंच के बाद गांव में हंगामा हो गया. काफी संख्या में स्कूल के बाहर ग्रामीण जमा हो गए. ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश जताया. स्कूली छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई का बहिष्कार कर स्कूल से बाहर निकल गए. देर शाम को शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को APO कर दिया. जबकि पीड़िता की रिपोर्ट पर शंभूगढ़ थाना पुलिस ने भी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

2 दिन पुरानी है घटना

शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार करने का यह मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, घटना 2 दिन पुरानी है. इसी बीच गुमसुम रही मासूम छात्रा ने जब अपने भाई को घटना के बारे में बताया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह 16 जुलाई को स्कूल पढ़ने गई थी. उस दिन करीब 12 बजे टीचर क्लासरूम में आए और सभी के होमवर्क चेक करने लगे.

शिक्षक ने छात्रा संग क्या किया?

शिक्षक ने सभी छात्राओं की कॉपी ने लौटा दी, पर एक छात्रा की नोटबुक नहीं लौटाई और बोला कि तुम अकेले आना, तभी तुम्हारी कॉपी दूंगा. कुछ समय बाद छात्रा साथ में पढ़ने वाली 2 अन्य छात्राओं के साथ शिक्षक के पास पहुंची. पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया, "इस पर शिक्षक बोला कि तुम  अपनी सहेलियों को साथ लेकर क्यों आई हो. जब तुम अकेली आओगी तभी नोटबुक लौटाऊंगा.

शिक्षक की घिनौनी हरकत के कारण छात्रा स्कूल जाने से डरने लगी और 2 दिन तक स्कूल ही नहीं गई. अन्य छात्राओं ने भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर परिजनों के सामने शिकायत की.

गुमसुम छात्रा नहीं गई स्कूल

कार्यवाहक प्रिंसिपल रामेश्वर लाल शर्मा ने बताया कि तुरंत प्रभाव से शिक्षक को एपीओ करने के साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि चार छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है. घटना के बाद एक छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई और स्कूल नहीं गई. गुमसुम रही छात्रा ने परिजनों को कुछ नहीं बताया. मगर आज उसने पूरी घटना अपने भाई को सुना दी. दूसरी छात्राओं से भी कारण पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना वैसी ही बताई.

Advertisement

मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंचे. शिक्षक से पूछताछ की. देखते देखते दोपहर बाद हंगामा बढ़ गया. सूचना मिलने पर शंभूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद छात्राओं और परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

शंभूगढ़ थाना प्रभारी रोहिताश यादव का कहना है कि थाना सर्किल के एक गांव में स्कूल के बाहर हंगामा होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि किसी शिक्षक पर अनुचित व्यवहार छात्राओं से करने का मामला सामने आया था. नाराज लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाया. देर शाम को अभी पीड़िता की रिपोर्ट पर पोसको की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

किराए पर फ्लैट, 20-20 हजार की सैलरी पर 2 लोग, राजस्थान पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल चलाता था सट्टे का गिरोह

घर की छत पर चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, भारत-पाक बॉर्डर से महज 50 किमी दूर नशे के अड्डे पर पुलिस की रेड

Featured Video Of The Day
UP Elections का सबसे बड़ा विश्लेषण, हिंदू-मुस्लिम वोटिंग पैटर्न ने उड़ाए होश

Topics mentioned in this article
Rajasthan News
Rajasthan Crime News
Rajasthan Latest News
Bhilwara News
Bhilwara News Today