लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

लुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक होने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें पिता और पुत्र भी शामिल हैं. मृतक के परिवार ने बताया कि उन्हें रविवार को जबरदस्ती काम पर बुलाया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

पंजाब के लुधियाना में देर रात एक फैक्ट्री में चल रहे काम के दौरान जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए. तकरीबन सात लोग बेहोश हो गए, जिनको फैक्ट्री संचालक ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह तड़के उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें दो लोग पिता-पुत्र हैं. मरने वालों की पहचान गैसपुरा निवासी मान सिंह और उसके बेटे अमित के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गैस पुरा के इलाका गगन नगर में टूल बनाने की एक फैक्ट्री है. रविवार रात को उक्त फैक्ट्री में काम करने के लिए मजदूर पहुंचे. देर रात को फैक्ट्री के अंदर जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके कारण वहां काम करने वाले मजदूर उसकी चपेट में आ गए.

जबरन काम पर बुलाने का आरोप

मृतक माननसिंह की बेटी रेनू ने बताया कि उनके पिता को देर रात को फैक्ट्री में जबरन काम करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने बताया कि जब गैस का रिसाव हुआ, तब फैक्ट्री संचालक खुद ही सभी घायलों को अस्पताल ले गए, जबकि परिवार के किसी भी सदस्य को सूचना नहीं दी गई. सुबह जब उसके पिता घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने फैक्ट्री जाकर देखा तो वहां पर उनको पता चला कि गैस रिसाव के कारण कुछ मजदूर बेहोश हो गए हैं, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया है. रेनू ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंची तो उसको पता चला कि उसके पिता मान सिंह और अमित की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- जालंधर लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे थे हमलावर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Surya Murder Case पर CM Yogi का बड़ा बयान! किसको दिया 'दुर्जन' वाला अल्टीमेटम? | Teen Ka Tarkash