फोन कर बुलाया और ईंट मारकर ले ली जान, पंजाब में दोस्त ने अपने ही मित्र से लिया ये कैसा बदला?

दोनों दोस्त ट्रांसपोर्ट नगर की पहली मंजिल पर गए. वहां किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई और आरोपी ने लखवीर सिंह के चेहरे पर ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
roopnagar crime
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रूपनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक दोस्त ने अपने मित्र को फोन पर बुलाकर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी
  • मृतक लखवीर सिंह ट्रक ड्राइवर था और उसकी रोपड़ में एक दुकान भी थी, दोनों गहरे दोस्त माने जाते थे
  • आरोपी ने हत्या की घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रूपनगर:

दुश्मनों से प्यार होता जाएगा,दोस्तों को आजमाते जाइए...शायर खुमार बाराबंकवी का ये शेर पंजाब के रूपनगर में हुई घटना पर पूरी फिट बैठती है. यहां एक दोस्त अपने ही मित्रा का दुश्मन बन बैठा और उसे पहले फोन पर मिलने को बुलाया और बाद में ईंट मारकर उसकी जान ले ली. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पर उसकी इस हरकत पर सब हैरान हैं. 

फोन कर बुलाया और ईंट मारकर ले ली जान

 परिवार वालों ने बताया कि लखवीर सिंह (उम्र 38) पुत्र , गुरमेल सिंह ,जो की गांव काठगढ़ जिला नवांशहर का रहने वाला था. वह ट्रक ड्राइवर का काम करता था और रोपड़ के ट्रांसपोर्ट नगर में उसकी एक दुकान भी थी.परिवार वालों ने बताया कि लखवीर सिंह को उसके घर से फोन करके बुलाया गया था और यह भरोसा दिलाया था कि अगर वह ट्रांसपोर्ट नगर, रोपड़ आएगा, तो उसे गाड़ी चलाने के लिए दवा दी जाएगी.

जब वे दोनों शाम रोपड़ पहुंचे, तो दोनों दोस्त ट्रांसपोर्ट नगर की पहली मंजिल पर गए. वहां किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई और आरोपी ने लखवीर सिंह के चेहरे पर ईंट से वार करके उसकी हत्या कर दी. परिवारजनों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद उन्होंने रोपड़ सिटी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. परिवार वालों के अनुसार, दोनों साथ ही रहते थे और गहरे दोस्त थे.

यह भी पढ़ें- पंजाब के करदाताओं के लिए अलर्ट! 31 मार्च तक उठा लें OTS का फायदा, वरना सख्त एक्शन तय
 

पुलिस ने क्या कहा?

जानकारी देते हुए एएसआई लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर, रोपड़ में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है.वे मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोपड़ के सिविल अस्पताल में रखवाया.उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी और परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है.आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  पंजाब में कहां बना दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी? NRI शख्स के घर लगा मेला, लोगों में सेल्फी लेने की होड़
 

रूपनगर से पुलकित बैंस की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka |Bihar New CM Samrat Chaudhary | नीतीश ने सम्राट के लिए ताली बजाई |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article