Ludhiana Crime News: पंजाब के लुधियाना में फिल्मी अंदाज में लूट का मामला सामने आया है. बदमाश ने ज्वेलरी शॉप पर जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. व्यापारी ने बहादुरी दिखाकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया. सड़क पर घिसटने से व्यापारी घायल हो गया, उसे कई चोटें आई हैं. हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फोन पर बात करते हुए अचानक भागा बदमाश
जानकारी के अनुसार, यह घटना लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के मोहल्ला कोट मंगल की है. पीड़ित दुकानदार मनोज (बग्गा ज्वेलर के मालिक) ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान पर चांदी का कड़ा देखने आया था. उसने उसे 32 ग्राम चांदी का कड़ा दिया. अलग-अलग कड़ा देखने के करीब 5 से 8 मिनट बाद वह, फोन पर बात करने लगा. बात करते-करते उसने बाहर दौड़ दी.
500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया
बदमाश ने अपनी बाइक दुकान के बाहर स्टार्ट कर खड़ी थी. बाहर आते ही वह अपनी बाइक के पास पहुंचा और भागने लगा. तब तक पीछे से आए व्यापारी मनोज से उसे पकड़ लिया. मनोज ने बाइक पकड़कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने तेज गति से बाइक भगाना शुरू कर दिया. जिससे फरियादी मनोज करीब 500 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घिसटते रहे. इससे उन्हें कई जगह चोटें आई हैं. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली














