मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने की वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती

मान सरकार ने नोडल अधिकारी को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल ऑफेयर्स के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं.नोडल अधिकारी मध्य पूर्व एशिया और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर लगातार नजर रखेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है.मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से 24×7 हेल्पलाइन पहले ही स्थापित कर दी गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर.के. जैसवाल को हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जबकि गृह विभाग के सचिव विमल सेतिया को समन्वय और निगरानी के उद्देश्य से नोडल अधिकारी बनाया गया है.

नोडल अधिकारी को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल ऑफेयर्स के साथ निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं.नोडल अधिकारी मध्य पूर्व एशिया और अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर लगातार नजर रखेंगे. इसी प्रकार हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली सभी कॉलों का सही रिकॉर्ड रखा जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. जहां भी किसी मामले को विदेश मंत्रालय या किसी अन्य विभाग अथवा प्राधिकरण के समक्ष उठाने की आवश्यकता होगी, नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम मध्य पूर्व और अन्य देशों में फंसे पंजाब के निवासियों से जुड़ी आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इस गंभीर और अप्रत्याशित संकट के समय प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: BJP ने केजरीवाल को समिति के सामने बुलाकर नई नजीर तय की है, इसके दूरगामी परिणाम होंगे- सौरभ भारद्वाज

Advertisement

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला केजरीवाल के खिलाफ राजनीतिक साजिश थी, माफी मांगी जाए... आतिशी की PAC को चिट्ठी

Featured Video Of The Day
US Iran War | ईरान युद्ध में 'पहाड़' तोड़ेंगे ट्रंप! मिशन 440KG परमाणु एक्टिव है! | Sikta Deo
Topics mentioned in this article