कपिल देव के कहने पर जय शाह ने कैसे बढ़ाई 10 गुना रणजी की रकम! अब टारगेट मिशन गोल्फ

जय शाह ने कहा गोल्फ का फ्यूचर बहुत ब्राइट है. अच्छे क्रिकेटर अच्छे गोल्फर बन जाते हैं. मैं क्रिकेट की मार्केटिंग को अच्छी तरह जानता हूं. पाजी (कपिल देव) आईसीसी और बीसीआई से जो भी मदद चाहिए करूंगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कपिल देव और जय शाह ने'72 The league' की ट्रॉफी का किया अनावरण
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और कपिल देव ने दिल्ली में गोल्फ की नई 72 लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया
  • जय शाह ने रणजी खिलाड़ियों की तनख्वाह दस गुना बढ़ाकर वार्षिक पचास लाख से एक करोड़ रुपए कर दी है
  • कपिल देव ने मीडिया से अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने और गोल्फ पर ध्यान देने की अपील की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने दिल्ली में एक शानदार कार्यक्रम में गोल्फ की नई '72 The league' की ट्रॉफी का अनावरण किया. जय शाह ने कहा, 'कपिल पाजी ने मुझे रणजी खिलाड़ियों की तनख्वाह दोगुना करने को कहा था. मैंने उन्हें वादा किया था कि मैं बढ़ाऊंगा और मैंने उसे 10 गुना बढ़ा दिया है. अभी एक रणजी खिलाड़ी एक साल में 50 लाख से एक करोड रुपए घर ले जा सकता है.'

जय शाह ने अपनी बातों को बढ़ाते हुए कहा, 'गोल्फ का फ्यूचर बहुत ब्राइट है. अच्छे क्रिकेटर अच्छे गोल्फर बन जाते हैं. मैं क्रिकेट की मार्केटिंग को अच्छी तरह जानता हूं. पाजी (कपिल देव) आईसीसी और बीसीआई से जो भी मदद चाहिए करूंगा.'

वहीं इस खास मौके पर कपिल देव ने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'शुक्रिया अदा करना कि ना वह सिर्फ क्रिकेट को बढ़ा रहे हैं, बल्कि दूसरे खेलों को बढ़ाने में भी बड़ा योगदान दे रहे हैं.'

1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने कहा, 'मीडिया क्रिकेट को बढ़ावा देती है पर उसे दूसरे खेलों को भी तवज्जो देनी चाहिए. उम्मीद करता हूं कि जय शाह क्रिकेट के साथ गोल्फ और दूसरे खेलों पर भी ध्यान देंगे.'

Advertisement

24 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी पहली लीग 

प्रतिष्ठित लीग 24 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक खेला जाएगा. जहां कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें कुल 60 खिलाड़ी जलवा बिखेरेंगे. यह टूर्नामेंट तीन शहरों में कुल 11 दिनों तक खेला जाएगा. हनी बसोया 20.50 लाख रूपये में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, वहीं 16 साल के कार्तिक को ऑक्शन मे 14.40 लाख रूपये मिले हैं. 

यह भी पढ़ें- PAK vs NZ: बिना कोई गेंद फेंके बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द, एक-एक अंक से करना पड़ा दोनों टीमों को संतोष
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait से गैस लेकर आ रहा भारतीय जहाज | Breaking News | Iran War News
Topics mentioned in this article