तवांग की भारी बर्फबारी में फंसी गाड़ी, रिजिजू ने उतरकर खुद लगाया धक्का, वीडियो शेयर कर की ये अपील

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारी बर्फबारी के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे BRO कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ फंसी गाड़ी को धक्का लगाते दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अरुणाचल के तवांग में भारी बर्फबारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारी बर्फबारी के बीच फंसी गाड़ी को खुद धक्का लगाया
  • वीडियो में रिजिजू लोगों और कर्मचारियों के साथ मिलकर बर्फ में फंसी गाड़ी को सड़क पर आगे बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं
  • रिजिजू ने मौसम पर ध्यान देते हुए तवांग जैसे इलाकों में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का संदेश दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तवांग:

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारी बर्फबारी के बीच केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दरअसल मंत्री रिजिजू ने यह वीडियो खुद अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह लोगों के साथ मिलकर एक फंसी हुई गाड़ी को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन की तलवार, कितनी बड़ी मुश्किल में कांग्रेस नेता, समझें नियम

वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में किरेन रिजिजू स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क पर फंसी एक गाड़ी को धक्का लगाते दिख रहे हैं. इस दौरान क्षेत्र में बर्फबारी इतनी तेज थी कि वाहन मुश्किल से आगे बढ़ पा रहे थे. रिजिजू ने यह भी संदेश दिया कि ऐसे मौसम में किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना ज़रूरी है, क्योंकि तवांग जैसे इलाकों में अचानक मौसम बदलने से हालात चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें : विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था, किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया वीडियो

Advertisement

रिजिजू की हो रही तारीफ

इसके साथ ही उन्होंने BRO की चौकसी और तत्परता की भी सराहना की. इस वीडियो और पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं और इसे “ग्राउंड पर मौजूद नेता” का उदाहरण बता रहे हैं. तवांग क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार हिमपात हो रहा है, जिससे कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है. BRO लगातार सफाई अभियान और बर्फ हटाने का काम कर रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad Surya Murder Case: बकरीद पर क्यों किया सूर्या का क़त्ल! | NDTV India