नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होगी उड़ानें, जानिए कब, किस शहर के लिए होगी फ्लाइट

इंडिगो 1 जुलाई से जेवर एयरपोर्ट से कई नए शहरों को जोड़ेगी. इनमें श्रीनगर, नवी मुंबई, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ शामिल हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से लखनऊ, नोएडा और बेंगलुरु के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी.
  • जेवर में विकसित यह नया एयरपोर्ट संचालन शुरू करने के साथ ही एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयरपोर्ट बन जाएगा.
  • इंडिगो 1 जुलाई से नोएडा से नए शहरों को जोड़ेगी. इनमें श्रीनगर, नवी मुंबई, भोपाल, लखनऊ, जयपुर शामिल हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें जून से शुरू होने जा रही हैं. उत्तर प्रदेश के जेवर में विकसित यह नया एयरपोर्ट 15 जून 2026 से संचालन शुरू करेगा और एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयरपोर्ट बन जाएगा. एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए जल्‍द ही यात्री यहां से उड़ान भर सकेंगे. हालांकि यात्रियों के लिए सबसे बड़ा सवाल होगा कि एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए विमान सेवाएं उपलब्‍ध होंगी.

नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से लखनऊ, नोएडा और बेंगलुरु के बीच विमान सेवा संचालित की जाएगी. लखनऊ से नोएडा की फ्लाइट 6E 2278 सुबह 7:05 बजे रवाना होकर 8:05 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यही विमान नोएडा से बेंगलुरु के लिए सुबह 8:35 बजे उड़ान भरेगा और 11:05 बजे पहुंचेगा. वापसी में बेंगलुरु से नोएडा की फ्लाइट 6E 2279 दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद नोएडा से लखनऊ के लिए फ्लाइट शाम 6:55 बजे रवाना होगी और रात 8:00 बजे पहुंचेगी. 

ये भी पढ़ें: Noida Airport Ticket Booking: नोएडा एयरपोर्ट पर टिकट बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें, जानिए फ्लाइट शेड्यूल

इसी दिन से हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी दैनिक उड़ानें शुरू होंगी. हैदराबाद से नोएडा की फ्लाइट सुबह 6:25 बजे उड़ान भरेगी और 8:35 बजे पहुंचेगी. नोएडा से अमृतसर के लिए फ्लाइट सुबह 10:10 बजे रवाना होगी. वहीं अमृतसर से वापसी उड़ान दोपहर 12:15 बजे होगी और फिर नोएडा से हैदराबाद के लिए दोपहर 2:50 बजे उड़ान संचालित की जाएगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग
 

16 जून 2026 से नई उड़ानें

जेवर एयरपोर्ट से 16 जून से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित दैनिक सेवाएं शुरू होंगी. इसके बाद नोएडा से जम्मू के लिए फ्लाइट सुबह 10:05 बजे रवाना होगी. वहीं जम्मू से वापसी उड़ान दोपहर 12:10 बजे होगी. नोएडा से बेंगलुरु के लिए वापसी फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे संचालित होगी. 

Advertisement

1 जुलाई 2026 से बड़े विस्तार की तैयारी

इंडिगो 1 जुलाई से जेवर एयरपोर्ट से कई नए शहरों को जोड़ेगी. इनमें श्रीनगर, नवी मुंबई, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ शामिल हैं. 

श्रीनगर और नवी मुंबई 

  • नवी मुंबई से नोएडा की दैनिक फ्लाइट सुबह 6:40 बजे चलेगी. 
  • नोएडा से श्रीनगर की उड़ान सुबह 10:00 बजे रवाना होगी. 
  • श्रीनगर से वापसी फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे चलेगी
  • नोएडा से नवी मुंबई के लिए उड़ान दोपहर 3:00 बजे संचालित होगी. 

राजस्थान और हिमाचल कनेक्टिविटी

  • नोएडा से जोधपुर के लिए फ्लाइट रोजाना दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी
  • धर्मशाला के लिए फ्लाइट सुबह 9:55 बजे चलेगी
  • किशनगढ़ के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें उपलब्ध रहेंगी. 

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश

  • देहरादून के लिए रोजाना शाम 7:10 बजे फ्लाइट रवाना होगी
  • भोपाल के लिए उड़ान दोपहर 2:35 बजे चलेगी
  • पंतनगर के लिए प्रतिदिन दो सेवाएं उपलब्ध होंगी

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए कई विकल्प

लखनऊ के लिए रोजाना तीन उड़ानें सुबह, दोपहर और रात में संचालित होगी. जयपुर के लिए भी प्रतिदिन दो-दो उड़ानें दोनों दिशाओं में उपलब्ध रहेंगी. बरेली के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सेवा दी जाएगी. सुबह 10:25 नोएडा से रवानगी और 12:05 बजे दोपहर बरेली से वापसी होगी. 

चंडीगढ़ के लिए डबल डेली फ्लाइट

वहीं नोएडा से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6:15 बजे और शाम 6:30 बजे दो दैनिक उड़ानें रहेंगी. वहीं चंडीगढ़ से सुबह 7:40 और शाम 7:55 बजे वापसी की दोनों उड़ानें भी रोजाना संचालित होंगी. 
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Debate में मुद्दे से भटके Deepak Jha,BJP प्रवक्ता ने दिया करारा जवाब! | PM Modi