मुंबई में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के घर के बाहर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को पांच अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी. इसके बाद AAP कार्यकर्ता उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
  • राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता के घरों के बाहर भी AAP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
  • राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत सात सांसद आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के विरोध में प्रदर्शन किया. मुंबई में चड्ढा के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे इन AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

सांसद राजेंद्र गुप्ता, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल के घर के बाहर प्रदर्शन

इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था. ‘आप' के ये सभी सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं.

वहीं लुधियाना और जालंधर में कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट' से उनके घरों की चारदीवारी पर ‘गद्दार' लिख दिया.

‘आप' के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को पांच अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी. अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी वो अन्य ‘आप' सांसद हैं.

प्रदर्शनकारियों ने ‘पंजाब दे गद्दार' के नारे लगाते हुए उन पर पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2027 में पंजाब में ‘आप' फिर से सत्ता में आएगी और भाजपा के पास यहां कोई राजनीतिक पूंजी नहीं होगी. हताशा में आकर भाजपा ने ‘आप' के राज्यसभा सदस्यों को हर तरह से अपने पाले में करने की कोशिश की है. कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने ‘आप' के खिलाफ एक गठबंधन बना लिया है, इसलिए उनके नेता ‘आप' सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बारे में एक जैसे बयान दे रहे हैं.

Advertisement

AAP कार्यकर्ताओं का कहना था कि पंजाब की जनता विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी. अरविंद केजरीवाल की विकास और सुशासन की राजनीति से भाजपा बुरी तरह परेशान है तथा साजिशों के जरिए ‘आप' को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, ये प्रयास विफल होंगे, क्योंकि ‘आप' का हर कार्यकर्ता पार्टी के नेतृत्व और उसके विजन के साथ मजबूती से खड़ा है.

पंजाब पुलिस ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली

इधर पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है. हरभजन सिंह उन सात सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. उनकी सुरक्षा में 9-10 पुलिसकर्मी शामिल थे.

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित छोटी बारादरी इलाके के आवास पर पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी तैनात थे. रविवार को पूर्व क्रिकेटर के घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात दिखाई दिए.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सत्ता भी गई और 7 सांसद भी.... पंजाब की डगर आसान नहीं, अब AAP के लिए आगे क्या?

इसे भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने अब 'शीश महल पार्ट-2' से AAP पर साधा निशाना, बताया दिल्ली में क्यों हारी पार्टी

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing News: 'हमलावर के पास पावरफुल Gun थी, Firing के बाद Trump का पहला बयान! | USA