मप्र : चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, तीन बच्चों की मौत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में डेढ़ वर्ष का एक बालक और तीन एवं पांच वर्ष की दो बालिकाएं शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश):

जिले में घरेलू विवाद के चलते रविवार को 30 वर्षीय महिला अपने चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई. घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां और एक बेटी को बचा लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि घटना जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बलड़ी की है. उन्होंने कहा कि प्रमिला भिलाला (30) ने घरेलू झगड़े के बाद घर के पास बने कुएं में पहले चार बच्चों को डाला और फिर खुद भी कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया.

कुमार ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में डेढ़ वर्ष का एक बालक और तीन एवं पांच वर्ष की दो बालिकाएं शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि कुएं में कूदने पर महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे बाहर आ गई और वह अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी को भी बचाने में कामयाब रही. कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें -

-- राहुल गांधी को सांसद पद के अयोग्य ठहराना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल
-- राजस्थान पुलिस ने जयपुर, कोटा रेंज और चूरू जिले से 2,051 अपराधियों को किया गिरफ्तार

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article