(प्रतीकात्मक तस्वीर)
उज्जैन:
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को पोहा बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई. उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि घटना नागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई और फैक्टरी में काम करने वाली तीन महिलाओं की आग में जलने से मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है. मृतकों की पहचान दुर्गा (45), ज्योति बाई (25) और छम्मा पालीवाल (45) के रुप में हुई है. एक महिला झुलस गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें -
-- 'असली अपराधियों के नाम छिपा रही सरकार' : बेगूसराय फायरिंग पर केंद्रीय मंत्री के इस आरोप पर क्या बोले नीतीश
-- Queen Elizabeth के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएगा चीनी प्रतिनिधिमंडल, ब्रिटेन ने इस वजह से किया इंकार...
Featured Video Of The Day
PM Modi Mann Ki Baat: एथलीट्स के रिकॉर्ड बनाने पर मन की बात में PM मोदी ने दी बधाई | NDTV India











