रोहित शेट्टी फायरिंग मामला: 30 हजार में खरीदी स्कूटी और फिर की रेकी, जानें कैसे रची गई पूरी साजिश

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल स्कूटी पुणे से करीब 30 हजार रुपये में खरीदी गई थी. इस खरीद के लिए पैसा कथित तौर पर मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से पहले पूरे इलाके की रेकी की थी.
  • वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को पुणे से करीब 30 हजार रुपये में खरीदा गया. इसके लिए शुभम लोनकर ने पैसा दिया था.
  • स्कूटी को सड़क मार्ग से पुणे से लोनावला लाया गया और फिर मुंबई में शूटर को सौंपा गया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, साजिश की परतें खुलती जा रही हैं. जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने हमले से पहले पूरे इलाके की बारीकी से रेकी करवाई थी. जुहू में शेट्टी के घर और आसपास के रास्तों, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स और पुलिस मूवमेंट पर खास नजर रखी गई थी. 

सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी के घर की रेकी करवाई गई थी, जिसके लिए आरोपियों ने एक स्‍कूटी का इस्‍तेमाल किया था. घटना वाले दिन शूटर ने शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायर किए, फिर फरार हो गया. आगे चलकर वह विले पार्ले रेलवे स्टेशन पहुंचा, वहां स्‍कूटी को छोड़ा और लोकल ट्रेन से मुंबई से बाहर निकल गया. 

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से उठे सवाल, इन सेलिब्रिटीज को भी बनाया जा चुका है निशाना

30 हजार रुपये में खरीदी थी स्‍कूटी 

उन्‍होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल स्कूटी (MH 12 FN 2205) पुणे से करीब 30 हजार रुपये में खरीदी गई थी. इस खरीद के लिए पैसा कथित तौर पर मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने दिया था. स्कूटी पहले आनंद आनंद मारोटे
के नाम पर रजिस्टर्ड था, जिसने घटना से करीब 12 दिन पहले इसे गिरफ्तार आरोपी आदित्‍य गायकवाड़ को बेच दिया था. 

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, समर्थ पोमाजी के कहने पर सिद्धार्थ येनपुर और स्वप्निल सकत स्कूटी को सड़क मार्ग से पुणे से लोनावला लेकर आए थे. शूटर लोनावला नहीं पहुंच पाया, इसलिए घटना से करीब 10 दिन पहले स्कूटी मुंबई लाकर उसे सौंप दी गई. इसके बदले आरोपियों को अतिरिक्त पैसे भी दिए गए. इसके बाद शूटर ने कई दिनों तक शेट्टी के घर और पूरे इलाके की रेकी की. 

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर फरार, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

आरोपियों को नहीं पता था किसका है घर!

सूत्रों का कहना है कि स्कूटी मुंबई तक पहुंचाने वाले आरोपियों को यह अंदाजा था कि वे किसी आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि निशाना किसका घर है. 

पुलिस का दावा है कि समर्थ पोमाजी ने मुख्य शूटर की सक्रिय मदद की. शुभम लोनकर के निर्देश पर समर्थ ने सह-आरोपी आदित्य गायकवाड़ के साथ मिलकर स्कूटी की व्यवस्था की और पूरी साजिश जानते हुए भी इसमें अहम भूमिका निभाई. इतना ही नहीं, समर्थ लगातार शुभम लोनकर के संपर्क में था और सिग्नल ऐप के जरिए उससे बातचीत करता रहा. पुलिस के मुताबिक, इन्हीं निर्देशों के आधार पर शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की पूरी योजना तैयार की गई. 

Advertisement

फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच इस साजिश से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है और फरार आरोपी  की तलाश तेज कर दी गई है. 

Featured Video Of The Day
UP Fake Teachers News: UP में फर्जी टीचरों की खैर नहीं! Allahabad High COurt का ये आदेश हिला देगा!
Topics mentioned in this article