लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से पहले पूरे इलाके की रेकी की थी. वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को पुणे से करीब 30 हजार रुपये में खरीदा गया. इसके लिए शुभम लोनकर ने पैसा दिया था. स्कूटी को सड़क मार्ग से पुणे से लोनावला लाया गया और फिर मुंबई में शूटर को सौंपा गया था.