रोहित शेट्टी फायरिंग केस: जांच में सामने आया बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले हथियारों की सप्लाई का लिंक

जांच में सामने आया है कि इन छह पिस्टलों में से तीन पिस्टल प्रवीण लोनकर ने आरोपी आसाराम फसाले को दी थीं. इसके बाद फसाले ने ये हथियार गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल सकत को दे दिए थे. सकत के घर से सिर्फ दो पिस्‍टल ही मिली है, जबकि तीसरी गायब है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में प्रवीण लोनकर सहित 13 आरोपी गिरफ्तार किए गएा हैं.
  • पूछताछ में पता चला कि लोनकर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले पुणे में दो बार हथियारों की खेप पहुंचाई थी.
  • जांच में पता चला कि छह पिस्टलों में से तीन आसाराम फसाले को दी गईं और फिर स्वप्निल सकत को सौंपी गईं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई में निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में पुलिस ने कुछ वक्‍त पहले प्रवीण लोनकर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था, उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रवीण लोनकर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले पुणे में दो बार हथियारों की खेप पहुंचाई थी. हर खेप में तीन-तीन पिस्टल थीं यानी कुल छह पिस्टल पुणे भेजी गई थीं. 

जांच में सामने आया है कि इन छह पिस्टलों में से तीन पिस्टल प्रवीण लोनकर ने आरोपी आसाराम फसाले को दी थीं. इसके बाद फसाले ने ये हथियार गिरफ्तार आरोपी स्वप्निल सकत को दे दिए. 

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों के खातों में ATM से डाले पैसे, नेपाल कनेक्शन का शक

स्वप्निल सकत के घर से मिली थी दो पिस्‍टल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने स्वप्निल सकत के घर पर की गई तलाशी के दौरान इन हथियारों में से दो पिस्टल बरामद की गई थीं. हालांकि एक पिस्टल अभी भी गायब है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

Advertisement

इसी मामले में पुलिस ने पुणे से 42 साल के आसाराम फसाले को भी गिरफ्तार किया था. स्वप्निल सकत के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल, तीन मैगजीन जिनमें कारतूस भरे थे और एक एयर गन भी मिली थी. 

ये भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग: बिश्नोई गैंग ने दी थी 3 लाख की सुपारी, सिग्नल एप से रची गई साजिश, क्राइम ब्रांच की जांच में बड़े खुलासे

Advertisement

अभी तक इन लोगों को किया गिरफ्तार 

इस केस में शुरुआत में पुणे के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें स्वप्निल बंडू सकत (23) जो वडगांव बुद्रुक का रहने वाला है, धायरी का छात्र समर्थ शिवशरण पोमाजी (19), पुणे में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाला सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (19) और कर्वेनगर का सेल्समैन आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19) शामिल हैं. 

बाद में टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने हरियाणा से चार और आरोपियों को पकड़ा. इनमें मुख्य शूटर दीपक रमेशचंद्र शर्मा (24) के साथ सनी कुमार (23), सोनू ठाकुर (23) और रितिक यादव (22) शामिल हैं. 

इसके अलावा एक आरोपी विष्णु कुशवाहा (26) को आगरा से गिरफ्तार किया गया, जबकि जतिन भारद्वाज (24) और विशाल को उत्तर प्रदेश के नोएडा–गाजियाबाद इलाके से पकड़ा गया. 

क्राइम ब्रांच सूत्रों का  कहना है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के पीछे बड़ी साजिश की भी जांच की जा रही है. साथ ही सभी आरोपियों की भूमिका क्या थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News