पार्टी तोड़ने के लिए 5 करोड़ का पैकेज दिया...NCP प्रवक्ता सूरज चव्हाण का अजित पवार के भतीजे पर बड़ा आरोप

सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से “तुतारी” गुट लगातार राष्ट्रवादी कांग्रेस और उसके नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NCP के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने रोहित पवार पर पार्टी में फूट डालने के लिए पांच करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया
  • चव्हाण ने कहा कि रोहित पवार ने पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए कुछ लोगों को वेतन पर रखा है
  • सूरज चव्हाण ने तुतारी गुट पर एनसीपी को बदनाम करने और पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने अजित पवार के भतीजे रोहित पवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. चव्हाण ने दावा किया कि रोहित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस में फूट डालने और पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए एक एजेंसी को पांच करोड़ रुपये का पैकेज दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को वेतन पर रखकर पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप भी लगवाए जा रहे हैं.

“तुतारी” गुट पर एनसीपी को बदनाम करने का दावा

सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से “तुतारी” गुट लगातार राष्ट्रवादी कांग्रेस और उसके नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. उनके मुताबिक, इस गुट का फोकस अपने संगठन को मजबूत करने की बजाय एनसीपी को कमजोर करने पर ज्यादा है. पार्टी के संविधान को लेकर फैलाए जा रहे दावों पर चव्हाण ने कहा कि जानबूझकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ओबीसी, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक सेल को फ्रंटल संगठन से हटाए जाने का दावा पूरी तरह गलत है.

ये भी पढ़ें ; अजित पवार बारामती प्लेन क्रैश केस में नया मोड़, रोहित पवार ने बेंगलुरु में दर्ज कराई जीरो FIR

संविधान और सेल को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप

चव्हाण के अनुसार, ये सेल कभी भी फ्रंटल संगठनों का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि शुरू से ही अलग इकाइयों के रूप में काम करते रहे हैं. सूरज चव्हाण ने कहा कि इस संबंध में पार्टी ने चुनाव आयोग को जो दस्तावेज सौंपे हैं, उनमें सभी प्रावधान साफ‑साफ दर्ज हैं, लेकिन अधूरी जानकारी के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने रोहित पवार को सलाह दी कि वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पर निशाना साधने के बजाय अपने विधायकों और सांसदों पर ध्यान दें, जो अन्य दलों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.

Advertisement

आरोप जारी रहे तो “जैसे को तैसा” जवाब की चेतावनी

चव्हाण ने यह भी कहा कि पार्टी की अध्यक्ष सुनेत्रा वहिनी संगठन के अंदरूनी मामलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं और किसी बाहरी हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है. अंत में सूरज चव्हाण ने चेतावनी दी कि अगर आगे भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पर इस तरह के आरोप लगाए गए, तो पार्टी की ओर से “जैसे को तैसा” जवाब दिया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में बड़ा ऐलान, अमित शाह की शपथ 'नक्सल मुक्त भारत' | NDTV India