ED Summoned: पुणे जिले के कथित स्वयंभू धर्मगुरू अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में विशेष जांच टीम ( SIT) द्वारा की गई पूछताछ बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को पूछताछ के लिए समन किया है. अशोक खरात के साथ संबंधों को लेकर कुर्सी गंवाने वाली चाकणकर को ईडी ने 14 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है.
ये भी पढ़ें-Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो
रूपाली चाकणकर को मुंबई कार्यालय में पेश होने के लिए निर्देश दिया गया
रिपोर्ट के मुताबिक भोंदू बाबा अशोक खरात से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में ED ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को समन जारी किया है. इससे पहले SIT ने नासिक जिले में चाकणकर से दो दिनों तक लंबी पूछताछ की थी. चाकणकर को ईडी की मुंबई कार्यालय में पेश होने के लिए निर्देश दिया गया है.
खरात से जुड़ी संस्थाओं में भागीदारी के संदेह को लेकर पूछताछ करेगी ईडी
गौरतलब है मनी लॉन्ड्रिंग, जबरन वसूली, बलात्कार और धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी अशोक खरात पर धोखाधड़ी के भी कई मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियों को संदेह है कि खरात से जुड़ी संस्थाओं और आर्थिक व्यवहारों में रूपाली चाकणकर का भी हस्तक्षेप या संबंध रहा है. ईडी चाकणकर से समता पतसंस्था में फर्जी खातों के जरिए हुए वित्तीय लेन-देन और खरात से जुड़ी संस्थाओं में भागीदारी के संदेह को लेकर पूछताछ करेगी.
ये भी पढ़ें-Dhongi Baba: शादी की बाधा दूर करने के नाम पर किया घिनौना काम, नासिक के एक और ढोंगी बाबा के खिलाफ FIR दर्ज
'शिवनिका संस्थान' की गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ईडी
उल्लेखनीय है ईडी मुख्य रूप से 'शिवनिका संस्थान' की गतिविधियों और उसके वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है, जिसका प्रमुख खरात है और रूपाली इसमें बतौर ट्रस्टी जुड़ी हुई थीं. रूपाली चाकणकर से एसआईटी नासिक स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी में दो दिनों तक लंबी पूछताछ की गई थी. ईडी की प्रारंभिक जांच में 70 करोड़ रुपए के संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क और लगभग 134 फर्जी या 'घोस्ट' बैंक खातों का खुलासा हुआ है.
ये भी पढ़ें-नासिक के 'भोंदू बाबा' अशोक खरात का एक और भंडाफोड़! कुक के ज़रिए CA ने खोली अय्याशी और फर्जी चमत्कार की पोल














