पुणे में बंगले में गांजे की खेती कर रहा था युवक, छापेमारी में उगते मिले 41 पौधे, आवास से ही करता था ट्रेड!

Cannbis Farming: मामला लोहेगांव इलाके का है, जहां एक बंगले के अंदर छापेमारी में गांजे के 41 पौधे उगते हुए मिले. आरोपी बाकायदा बंगले में गांजे की खेती और उसे बेच रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने 30 वर्षीय युवक के बंगले पर छापेमारी को अंजाम दिया और उसके पास से कुछ प्रतिबंधित सामान और 9 मोबाइल फोन जब्त किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
YOUTH CAUGHT CANNABIS FARMING AT THEIR BANGALOW

Cannbis Farming At Home: महाराष्ठ्र के पुणे जिले में एक युवक को अपने बंगले के भीतर गांजे की खेती करते हुए पकड़ा गया है. आरोपी के बंगले पर छापेमारी में पुलिस ने गांजे के 41 पौधे भी बरामद किए हैं. आरोपी ने बंगले के भीतर गांजे की खेती और उसकी ट्रेडिंग दोनों का अड्डा बना रखा था. पुलिस ने छापेमारी में आरोपी के पास से कुछ प्रतिबंधित सामान भी बरामद किया है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है.

मामला लोहेगांव इलाके का है, जहां एक बंगले के अंदर छापेमारी में गांजे के 41 पौधे उगते हुए मिले. आरोपी बाकायदा बंगले में गांजे की खेती और उसे बेच रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने 30 वर्षीय युवक के बंगले पर छापेमारी को अंजाम दिया और उसके पास से कुछ प्रतिबंधित सामान और 9 मोबाइल फोन जब्त किया है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो में तैनात रिटायर्ड CISF कर्मी गिरफ्तार, पेंचकस से गोदकर युवक की निर्मम हत्या का है आरोप

बंगले में गांजे की खेती करते पकड़ा गया 30 वर्षीय हर्ष भरतकुमार पांचाल

रिपोर्ट के मुताबिक बंगले में गांजे की खेती करने वाले आरोपी की पहचान हर्ष भरतकुमार पांचाल के रूप में हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोहेगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस कांस्टेबल आकाश मोरे और अमोल एडलिंग को एक गुप्त सूचना मिली कि पथारे बस्ती इलाके में एक बंगले के अंदर गांजे की खेती की जा रही है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बंगले पर छापा पारा.

किराए के बंगले में गांजे की खेती कर रहा था, परिसर में उगते मिले पौधे

पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान पता चला कि हर्ष पांचाल ने बंगला किराए पर लिया हुआ था. यह भी सामने आया कि उसने बंगले के परिसर के अंदर ही गांजे की खेती की थी. पुलिस को बंगले के बगीचे में गांजे के कुल 41 पौधे, जिनके आकर, छोटे से लेकर बड़े आकार के उगते हुए मिले. इन पौधों का कुल वजन 4.5 किलोग्राम था. इसके अलावा, आरोपी के एक वाहन से भी गांजा ज़ब्त किया गया.

ये भी पढ़ें-रेलवे ट्रैक पर बुलाया, बैठकर पी शराब, फिर ट्रेन के सामने फेंका, GF से नहीं कराई बात इसलिए दोस्त को मार डाला!

Advertisement

छापेमारी के दौरान बंगले के परिसर में मिले उगते हुए गांजे के पौधे

बंगले से गांजे के कारोबार में इस्तेमाल 9 मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त किए 

पुलिस ने बंगले में छापेमारी के दौरान 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जो गांजे के कारोबार में इस्तेमाल किए जाते थे. मामले में पुलिस ने आरोपी हर्ष पांचाल के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हुए मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल गांजा बेचने में किया जाता था या मोबाइल फोन के जरिए गांजा बेचने में मदद ली जा रही थी.

ये भी पढ़ें-.New Milestone: रीवा के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 | 7 जिले 142 सीट, किसकी होगी जीत? | Mamata Banerjee | TMC | BJP