Child Killed: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मासूम बच्चे का शव सूटकेस में मिलने से हड़कंप मच गया. गला काट कर बेरहमी से मारे गए मासूम के साथ कुकुर्म की पुष्टि हुई है. जांच में पता चला कि मासूम से कुकर्म के बाद उसकी हत्या की गई और बेरहमी से हत्या करने के बाद सबूत छिपाने के लिए उसकी लाश को सूटकेस में छिपा दिया गया. पीड़ित उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी बिहार का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-Mamata Lost Bengal: 2024 से 2026 तक ठीक दो साल में ऐसा क्या बदल गया कि बंगाल में दीदी से मोहभंग हो गया?
जुर्म को छुपाने के लिए आरोपी ने गला रेंतकर हत्या को अंजाम दिया
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने अपना कुकुर्म छुपाने के लिए गला रेंतकर मासूम की हत्या को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए उसने साढ़े तीन वर्षीय मासूम के शव को एक सूटकेस में छिपाने की कोशिश की थी. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले आरोपी ने बच्चे के साथ कुकुर्म किया था. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिर्फ अपनी दरिंदगी को छिपाने के लिए मासूम की जान ले ली.
आरोपी बिहार भागने वाला था, पुलिस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया
गौरतलब है अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद मासूम बच्चे को जान से मारने वाला आरोपी बिहार का बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे बिहार भागते समय गिरफ्तार किया. मृत बच्चे के पिता के मौत बहुत पहले हो चुकी है, उसकी मां चाकण एमआईडीसी में काम करके बच्चे के साथ गुजारा कर रह रही थी. मृत बच्चे का परिवार उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-Maharashtra By Election Result: राहुरी विधानसभा सीट पर रूझानों में आगे निकली बीजेपी, पीछे छूटे NCP उम्मीदवार
आरोप पर हत्या व पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर बिहार निवासी आरोपी सत्यम कुमार का पीछा किया, जो पुणे रेलवे स्टेशन से बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन चाकण पुलिस ने ऐन वक्त पर उसे दबोच लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 32 वर्षीय आरोपी पुणे में रहकर मजदूरी करता था. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें-Dimond Harbour Seat: डायमंड हार्बर विधानसभा सीट पर बीजेपी या टीएमसी? सीट से जुड़ी है अभिषेक बनर्जी की साख














