- मुंब्रा को हरे रंग में रंगने की बात कहने वालों को जैन मुनि निलेशचंद्र और नितेश राणे ने कड़ी चेतावनी दी
- मंत्री नितेश राणे ने मुंब्रा को हिंदू राष्ट्र का हिस्सा बताते हुए विरोधी बयान देने वालों को ललकारा
- नितेश राणे ने कहा कि यदि मुंब्रा के हिंदुओं को परेशान किया गया तो वे बिना बताए तांडव करेंगे
महाराष्ट्र में जब से स्थानी निकाय चुनाव हुए हैं तब से थाणे का मुंब्रा चर्चा में बना हुआ है. मुंब्रा सीट पर जीत हासिल करने के हाद ओवैसी की पार्षद ने कहा था कि पूरे मुंब्रा को हरे रंग में रंग देंगे. हालांकि इसके बाद उन्होंने इस पर सफाई भी दी थी. तब से लगातार विवाद बना हुआ है. छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में जैन मुनि निलेशचंद्र ने ऐसे बयान देने वालों को कड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने यहां तक कह दिया कि नितेश राणे को मंत्री नहीं बल्कि सीएम होना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सके. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रया दी.
मुंब्रा किसी के 'अब्बा' का नहीं
नितेश राणे ने कहा कि अगर ये सभा सीधे मुंब्रा के चौक पर होती तो और भी मज़ा आता. उन्होंने मुंब्रा के खिलाफ बोलने वालों को ललकारते हुए कहा कि यह मुंब्रा किसी के 'अब्बा' का नहीं है बल्कि हमारे हिंदू राष्ट्र की यह 'मुंब्रा देवी' का है.नितेश राणे ने तंज कसते हुए कहा कि शिवाजी महाराज की सेना में मुस्लिम थे, यह गिनने क्या इनके पाकिस्तान वाले अब्बा गए थे. उन्होंने कहा कि मुंब्रा की मस्जिदों में बैठकर जो मेरा भाषण सुन रहे हैं, उन्हें बता दूं कि यह मुंब्रा पाकिस्तान का नहीं, मेरे छत्रपति का है. एक साल में हम 'धर्म संरक्षण कानून' लाए हैं, अगला नंबर मदरसों का है.
महाराष्ट्र हिंदुओं का है, सीना तानकर घूमो
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुंब्रा देवी और इस इलाके के हिंदुओं को परेशान किया तो वह बिना बताए आएंगे और तांडव करके जाएंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह मंत्रालय में हिंदुओं की वजह से ही बैठे हैं. बीजेपी विधायक ने कहा कि यह हिंदू राष्ट्र है और महाराष्ट्र हम हिंदुओं का है, सीना तानकर घूमो. यह देवा भाऊ का महाराष्ट्र है, यहां घुसेगा भी और मारेगा भी.
ये भी पढ़ें- पूरा मुंब्रा हरे रंग में रंग देंगे... विवाद बढ़ता देख ओवैसी की पार्षद ने दी सफाई, जानें क्या कहा
मुंब्रा को हरा बनाने वालों को जैन मुनि की चेतावनी
बता दें कि सभा में जैन मुनि ने कहा था कि मुंब्रा को हरा बनाने की बातें की जाती हैं, लेकिन इन्हें क्या पता कि जो ऐसा बोले थे, उन्हें हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज ने फाड़ दिया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साहब, इस 'मुंब्रा' नाम के आगे 'देवी' शब्द जोड़ दीजिए “मुंब्रा देवी”. अगर एक बार देवी जागृत हो गईं, तो किसी की हिम्मत नहीं होगी मुंब्रा को हरा बनाने की.
उन्होंने कहा कि इन घूमते हुए लोगों को और उस इम्तियाज जलील को बता देता हूं कि तुम्हारा बाप नितेश राणे यहां आ गया है. ससके साथ ही उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि हमें नितेश राणे मंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में चाहिए. क्योंकि नितेश राणे के विचार बालासाहेब ठाकरे की तरह ज्वलंत और प्रखर हैं.
कैसे विवादों के केंद्र में आया ठाणे का मुंब्रा?
ठाणे जिले में स्थित मुंब्रा ऐतिहासिक रूप से मुंब्रा देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो पहाड़ी पर स्थित एक प्राचीन जागृत देवस्थान है. यह क्षेत्र मुंबई और ठाणे के बीच एक प्रमुख जंक्शन और घनी आबादी वाला इलाका है. मुंब्रा सबसे बड़े मुस्लिम बहुल शहरी क्लस्टर के रूप में जाना जाता है. 1992-93 के दंगों के बाद यहां मुस्लिम आबादी में भारी उछाल आया, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में मुंबई से यहां आकर बस गए. मुंब्रा में स्थानीय AIMIM की नगरसेवक द्वारा "मुंब्रा को हरा कर देंगे" वाले बयान ने भारी विवाद खड़ा कर दिया था.
ये भी पढ़ें- हरा रंग, हिजाब वाली मेयर, मिनी पाकिस्तान... जानें ओवैसी की वायरल पार्षद का मुंब्रा के लिए क्या है विजन













