NEET पेपर लीक: कौन है आरोपी मनीषा हवालदार? रिटायर्ड  होने से पहले किया कांड, सिस्टम में अंदर तक कैसे पहुंची   

NEET पेपर लीक मामले की जांच में लगातार खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आरोपी मनीषा हवालदार को फिजिक्स विषय की विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था. पेपर सेटिंग में भी उसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Manisha havaldar pune college principal, neet ug paper leak case investigation.

Manisha havaldar pune college principal: NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुणे से आरोपी मनीषा हवालदार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मनीषा पुणे के सेठ हिरालाल सराफ महाविद्यालय में कार्यरत थीं और फिलहाल प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. 

सबसे पहले जानिए, कौन है आरोपी मनीषा पुणे

जानकारी के अनुसार, मनीषा हवालदार की नियुक्ति साल 1992 में फिजिक्स विषय की प्राध्यापिका के रूप में सेठ हिरालाल सराफ महाविद्यालय में हुई थी. वर्ष 2024 में उसे प्राचार्य बनाया गया था. 58 वर्षीय मनीषा हवालदार 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही उनका नाम देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक मामले में सामने आ गया है. 

NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: बाल रोग विशेषज्ञ ने खरीदा पेपर, फिर छात्रों में बांटा... CBI के सामने खोल सकता है पूरा नेटवर्क

Who is Manisha Havaldar and Her Role in the NEET UG Scam?

NTA ने फिजिक्स विषय की विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया

जांच में सामने आया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने उसे फिजिक्स विषय की विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया था. इतना ही नहीं, पेपर सेटिंग के लिए बनाई गई टीम में भी फिजिक्स विषय की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसी वजह से NEET की भौतिकशास्त्र प्रश्नपत्रिका से जुड़ी संवेदनशील जानकारी आरोपी मनीषा तक पहुंच थी. 

Advertisement

JEE-NEET के लिए क्या होगी एक ही एंट्रेंस परीक्षा? NEET में उम्र सीमा और Attempt पर हो रहा बड़ा विचार

आरोपी प्राचार्य हवालदार ने मनीषा को दी प्रश्नपत्रिका

जांच एजेंसियों का दावा है कि मनीषा हवालदार ने यह प्रश्नपत्रिका मनीषा मंधारे को उपलब्ध कराई थी. इसके चलते एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थी. NEET पेपर लीक मामले में यह गिरफ्तारी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे सीधे पेपर सेटिंग प्रक्रिया और अंदरूनी नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मात्र 20 सेकंड में बाइक लेकर चोर हुआ रफूचक्कर; CCTV वीडियो