नासिक SIT जांच में ड्रामा; अशोक खरात की तबीयत बिगड़ी, ED ने रसूखदार भक्तों की लिस्ट बनाई

Ashok Kharat Case: नासिक में गॉडमैन अशोक खरात से SIT पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ी, ED ने रसूखदार भक्तों की लिस्ट तैयार की, जल्द पूछताछ संभव. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
SIT पूछताछ के दौरान अशोक खरात की हालत बिगड़ी, कार्डियक एम्बुलेंस से जांच

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के नासिक में खुद को गॉडमैन बताने वाले और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात का मामला जांच एजेंसियों के लिए लगातार पेचीदा होता जा रहा है. SIT की पूछताछ के दौरान हुए हाई वोल्टेज ड्रामे ने इस केस को और सुर्खियों में ला दिया है. पूछताछ के बीच अचानक खरात की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद कार्डियक एम्बुलेंस बुलाकर उसकी गहन जांच कराई गई. दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने उसके आर्थिक नेटवर्क को खंगालते हुए रसूखदार और अमीर भक्तों की सूची तैयार कर ली है, जिनसे जल्द पूछताछ की संभावना जताई जा रही है.

SIT पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत

बलात्कार के आरोपी अशोक खरात से एसआईटी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई. खरात ने सीने में दर्द, तेज सिरदर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद मौके पर ही उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया. स्थिति को देखते हुए कार्डियक एम्बुलेंस मंगाई गई और डॉक्टरों की मौजूदगी में उसकी गहन जांच की गई. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही खरात के वकीलों ने उसके लिए न्यूरोसर्जन से इलाज की मांग की थी, जिसे जांच एजेंसियां शक की निगाह से देख रही हैं.

रसूखदार भक्तों की लिस्ट तैयार

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अशोक खरात के संपर्क में रहने वाले अमीर और प्रभावशाली भक्तों की एक लिस्ट तैयार कर ली है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि बाबा के आश्रम और कई फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल काले धन को सफेद करने के लिए किया जा रहा था. इन भक्तों के जरिए बड़ी मात्रा में लेनदेन होने के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच अब तेज कर दी गई है.

15 मामलों के बाद ED और IT की एंट्री

नासिक में दर्ज इस हाई‑प्रोफाइल केस में अशोक खरात के खिलाफ अब तक कुल 15 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. जैसे‑जैसे आपराधिक जांच आगे बढ़ी, वैसे‑वैसे आर्थिक गड़बड़ियों के सुराग भी सामने आने लगे. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया. सोमवार, 13 अप्रैल को IT और ED की टीमों ने संयुक्त रूप से नासिक, पुणे और शिरडी में अशोक खरात के 11 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी.

Advertisement

फर्जी खातों और जमीन निवेश का खुलासा

जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने नासिक की दो को‑ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में कई फर्जी बैंक खाते खुलवाए थे. ये खाते अलग‑अलग लोगों के नाम पर थे, लेकिन सभी में वह खुद नॉमिनी बना हुआ था और अपने मोबाइल नंबर के जरिए खातों को संचालित करता था. आरोप है कि वह आम वस्तुओं को ‘चमत्कारी' या ‘आशीर्वादित' बताकर भक्तों से मोटी रकम वसूलता था. इसी पैसे को उसने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकाश पोफले और उनके बेटों के जरिए जमीनों में निवेश किया.

जांच के दायरे में और लोग

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ खरात तक सीमित नहीं रहेगा. रसूखदार भक्तों, सहयोगियों और आर्थिक लेनदेन में शामिल लोगों से जल्द पूछताछ की जा सकती है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : ढोंगी बाबा अशोक खरात केस में SIT को झटका, सरकारी वकील अजय मिसर ने पैरवी से किया इनकार

यह भी पढ़ें : चंदन तस्करी का भंडाफोड़; यूपी के कन्नौज से अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार, सतना पुलिस का एक्शन

यह भी पढ़ें : BJP विधायक प्रीतम लोधी के बयान से आलाकमान नाराज; CM से बात करेगी IPS एसोसिएशन

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: किसानों को चार गुना मुआवजा; मोहन कैबिनेट से सिंचाई, साइकिल, CM केयर और शेल्टर होम को मंजूरी

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi को सपा सांसद ने दी गाली! बीच Debate BJP-Congress प्रवक्ता में छिड़ गई बहस